मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना विधानसभावासियों को दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
चंडीगढ़, 19 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जुलाना विधानसभावासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने जुलाना में 30 करोड़ रुपये की लागत से उपमंडल कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवाने की घोषणा की। साथ ही, जुलाना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में माइनरों के पुनर्निर्माण से संबंधित कुल 9 कार्यों के लिए 15.71 करोड़ रुपये की घोषणा की। पेयजल व जलापूर्ति योजनाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने कुल 12 कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं आज जुलाना विधानसभा के गांव नन्दगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी उपस्थित रही।
श्री नायब सिंह सैनी ने बराहकलां गांव में पशु अस्पताल भवन के लिए 31 लाख रुपये...








