अंबाला में बनेगा आईएमटी, रोजगार के अवसर होंगे सृजित — मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 28 जुलाई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने व निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करेगी। इन प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत अंबाला में भी एक आईएमटी स्थापित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री सोमवार को अंबाला में पूजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षा पुरस्कार— 2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की नवीनतम तकनीकों को देखते हुए सरकार की गुरुग्राम और पंचकूला को ए.आई. हब बनाने की योजना है, जहां हजारों युवाओं को ए.आई. का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिस भ...