Saturday, September 19Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

अस्पताल में भर्ती झूला हादसा पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 फरवरी - गत दिनों हुए सूरजकुंड झूला हादसे के बाद वीरवार 12 फरवरी को मेला परिसर में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सुप्रीम अस्पताल में भर्ती तीन घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था और सरकार इसके प्रति बेहद गंभीर है। उन्होंने घायलों को आश्वस्त किया कि उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।           हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर श्री जगदीश प्रसाद के प्रति भी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद देगी। साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए&nb...
वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को सहानुभूतिपूर्ण विचार का दिया आश्वासन

वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने राजस्व अधिकारियों को सहानुभूतिपूर्ण विचार का दिया आश्वासन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 फरवरी - राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा और भूमि जोत एवं भूमि अभिलेख समेकन निदेशक डॉ. यश पाल के साथ मिलकर आज यहां राजस्व अधिकारियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत और रचनात्मक चर्चा की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी सभी समस्याओं पर कानून और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। डा. मिश्रा ने उन्हें आश्वासन दिया कि उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और प्रत्येक मामले पर निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ रूप से विचार किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राजस्व अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं और कई विभाग उनके काम पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग और सरकार की हमेशा से यह नीति रही है कि नए उपक्रमों में फील्ड अधिकारियों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों के साथ परामर्श को और अ...
राज्य सरकार मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेगी : आरती सिंह राव

राज्य सरकार मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेगी : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 फरवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेगी। मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ छापामारी करने के निर्देश दिए गए हैं , यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, हरियाणा के आयुक्त डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दूध और दूध से बने उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक राज्य के विभिन्न जिलों में पनीर, देसी घी, दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों के सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयो...
उत्कृष्ठ पंचायतों को प्रोत्साहन में दी जाने वाली अनुदान राशि दोगुनी करने की घोषणा- मुख्यमंत्री

उत्कृष्ठ पंचायतों को प्रोत्साहन में दी जाने वाली अनुदान राशि दोगुनी करने की घोषणा- मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 10 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने   अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ कार्य करने वाली उत्कृष्ठ पंचायतों को प्रोत्साहन स्वरूप में दी जाने वाली अनुदान राशि 50 हजार रुपए से बढाकर एक लाख रुपए करने की घोषणा की। इसके अलावा हर थाने में इन्वेस्टिगेशन विंग की स्थापना करने की भी घोषणा की ताकि जांच कार्य प्रभावित न हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के प्रावधानों के कार्यान्वयन की समीक्षा   हेतू राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विकास एंव पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट पंचायतों मे...
मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में 18 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जारी की 1,431 करोड़ रुपये की राशि

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को एक ही दिन में 18 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत करीब 1,431 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की। इस पहल से प्रदेश के लगभग 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है। मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जारी की गई राशि में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर सब्सिडी और दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन शामिल है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी मौजूद थे। मुख्यमंत्...
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने  किया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने  किया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 फरवरी – हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विश्वविख्यात सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश से आए शिल्पकारों द्वारा तैयार की गई आकर्षक हस्तशिल्प कलाकृतियों, पारंपरिक उत्पादों तथा सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और शिल्पकारों से संवाद कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। पर्यटन मंत्री ने विभिन्न राज्यों और देशों के थीम पवेलियनों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सूरजकुंड मेला भारत की लोक संस्कृति, पारंपरिक कलाओं और शिल्प परंपराओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल कलाकारों की आर्थिक उन्नति में सहायक है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित कर पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा दे रहा है। ...
शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

शिक्षा प्रगति और विकास का सबसे सशक्त माध्यम: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 फरवरी -- हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि शिक्षा समाज, प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। श्री गंगवा आज हिसार के गांव गंगवा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।  कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल - मालाओं से स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद एवं...
केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा हरियाणा की औद्योगिक क्रांति की रीढ़: राव नरबीर सिंह

केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा हरियाणा की औद्योगिक क्रांति की रीढ़: राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 फरवरी-- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संपत्ति है। वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसके दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विज़न को साकार करने में दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका अहम है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। इसी अनुरूप हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे को नई गति मिल...
शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : नायब सिंह सैनी

शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 फरवरी-- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का अच्छे अस्पताल में इलाज कराया जायेगा और इसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की तैनाती पलवल के थाना चांदहट में थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ...
परीक्षा के लिए की गई मेहनत, प्रयास व सोच ही परीक्षार्थी की असली पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

परीक्षा के लिए की गई मेहनत, प्रयास व सोच ही परीक्षार्थी की असली पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 फरवरी-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय द्वारा आरकेएसडी कॉलेज कैथल के सभागार में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एग्जाम वॉरियर्स विशेष एपिसोड के लाइव प्रसारण को देखा। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को परीक्षा का दबाव न लेने का आह्वान करते हुए कहा कि परीक्षा आपकी पहचान नहीं बल्कि परीक्षा के लिए किए गए आपके प्रयास, मेहनत व सोच ही आपकी असली पहचान है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सबने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को सुना। प्रधानमंत्री जी ने ...