प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश को स्वच्छ बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे पर्व : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी संकल्प लेते हैं कि प्रदेश को स्वच्छ बनाकर पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। प्रदेश में 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है। देश व प्रदेश में सरकार नॉनस्टॉप तीन गुणा गति के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना होगा।
मुख्यमंत्री रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव कलाल माजरा में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके जीवन पर डॉ. केवल कृष्ण द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 21&n...








