17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
चंडीगढ़ 14 सितंबर - केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को करनाल में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय कर्ण कमल में सेवा पखवाड़े को लेकर बैठक ली। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान उनके विभाग शहरी विकास की ओर से 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरों की साफ-सफाई करवाई जाएगी व कुछ जगहों का जिम्मा स्वयं विधायक व जनप्रतिनिधि भी लेंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिन है। इसके साथ - साथ 25 सितंबर को पंडित द...








