Thursday, November 6Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

नलवा विधानसभा में विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की

नलवा विधानसभा में विकास को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि आज़ाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर का निर्माण जल्द शुरू होगा। पनिहार चक में भूमि उपलब्ध होने पर सब हेल्थ सेंटर खोला जाएगा और आज़ाद नगर के एक प्राइमरी स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड किया जाएगा। श्री नायब सिंह सैनी ने यह और अन्य घोषणाएं हिसार के नलवा में आयोजित धन्यवाद रैली को सम्बोधित करते हुए की। इस अवसर पर रैली के संयोजक एवं नलवा के विधायक रणधीर पनिहार भी उपस्थित रहे।  *मंगाली सब तहसील, बालसमंद तहसील और आदमपुर  उपमंडल में होंगे अपग्रेड* नायब सिंह सैनी ने मंगाली को सब तहसील, बालसमंद को तहसील और आदम...
हिसार में मनाया गया संत नामदेव जी महाराज राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत

हिसार में मनाया गया संत नामदेव जी महाराज राज्य स्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आज हिसार में संत नामदेव जी महाराज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता को मिटाकर मानवता को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज की मांग के अनुसार प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा, समाज ...
प्रदेश में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने की तैयारी, गुरुग्राम में होगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट

प्रदेश में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने की तैयारी, गुरुग्राम में होगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर— हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश उद्योगों के बिना विकसित नहीं बन सकता। कृषि प्रधान हरियाणा को औद्योगिक विकास की नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पांच वर्षों की विस्तृत औद्योगिक रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMTs) विकसित किए जाएंगे। इनमें से दो गुरुग्राम के आसपास स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, अप्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में “ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वभर के निवेशकों को हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। गुरुग्राम बनेगा “लघु विश्व”, औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास का मॉडल शहर उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम अब ग्लोबल सिटी का रूप ले चुका है, जहां ...
सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

सरकार किसानों की फसल का हर दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की फसल का एक—एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है। प्रदेश में इन दिनों धान और बाजरे की फसल की खरीद का कार्य चल रहा है, लेकिन खरीद की आड़ में सरकार के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां धान और बाजरा खरीद प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी ऑनलाइन जुड़े। बैठक में धान—बाजरा खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं, मंडियों की स्थिति, किसानों की शिकायतों और ई-खरीद प्रणाली की सम...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान मोर्चा व गन्ना उत्पादक किसानों ने किया धन्यवाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किसान मोर्चा व गन्ना उत्पादक किसानों ने किया धन्यवाद

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर— हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल ही में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी किए जाने के फैसले को लेकर किसानों में अपार हर्ष का माहौल है। विशेष रूप से गन्ना बाहुल्य जिलों के किसानों और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इसे “मुख्यमंत्री की ओर से किसानों को दिवाली का तोहफा” बताया है। किसानों और किसान मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन मुख्यमंत्री निवास, संत कबीर कुटीर, पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जा रहा है। किसान मुख्यमंत्री को गन्ने की पुली भेंट कर अपनी खुशी और कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जो स्वयं कृषक पृष्ठ भूमि से हैं और हमेशा किसानों के हितों के लिए तत्पर रहते हैं। अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होते ही किसान हित में बड़ा निर्णय लेते हुए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य...
हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर   1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर   1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण तरीके के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सभी उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त करने हेतु आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक स्कूली विद्यार्थियों और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की ज...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी के नेतृत्व में सरकार कर रही है निरंतर किसान हित के कार्य : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है।  चाहे किसानों के गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की बात हो या धान एवं गेहूं आदि फसलों की एमएसपी पर खरीद हो, हर कदम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में किसानों से बात कर रहे थे। आज कुरुक्षेत्र, यमुनानगर समेत कई क्षेत्रों से अनेक किसान दीपावली के अवसर पर गन्ने का एमएसपी बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे। गन्ने का एमएसपी बढ़ाने से गदगद हुए किसानों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और उनके माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि दीपावली के अवसर पर बिना मांगे एमएसपी बढ़ाना किसानों के लिए सबसे बड़ा तोहफ...
फरीदाबाद में 15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन- प्रकाश, एकता और आशा का महोत्सव  – विपुल गोयल

फरीदाबाद में 15 फीट ऊँचे आशादीप का प्रज्ज्वलन- प्रकाश, एकता और आशा का महोत्सव  – विपुल गोयल

Haryana, Hindi
चंडीगढ, 21 अक्टूबर -प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में फरीदाबाद के लेबर चौक पर 15 फीट ऊँचे भव्य आशादीप के प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन हुआ। यह दीप न केवल एक प्रतीक है, बल्कि एकता, सद्भाव और आशा के अमृतमयी प्रकाश का संदेशवाहक बनकर समूचे फरीदाबाद को आलोकित करेगा। श्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। जब हम समाज के प्रत्येक वर्ग तक इस प्रकाश को पहुँचाने का संकल्प लेते हैं, तभी यह पर्व अपने सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। इस भव्य आयोजन में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने ...
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, वृद्धजनों संग बाँटी खुशियाँ

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपोत्सव, वृद्धजनों संग बाँटी खुशियाँ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, अक्टूबर 21: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, उन्हें मिठाइयाँ वितरित कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियाँ सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के वृद्धाश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत...
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर सिविल अस्पताल पंचकूला को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर सिविल अस्पताल पंचकूला को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 अक्तूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर पंचकूला जिले के नागरिकों को इस दिवाली के अवसर पर बड़ा स्वास्थ्य उपहार मिला है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के विशेष प्रयासों से सिविल अस्पताल पंचकूला को लगभग एक करोड़ रुपए की लागत की अत्याधुनिक कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस आधुनिक मशीन के लगने से पंचकूला जिले के मरीजों को अब और अधिक सटीक व उच्च गुणवत्ता वाली डॉयग्नोस्टिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और अन्य गंभीर बीमारियों के समय पर निदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार...