हरियाणा में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर 1 से 25 नवंबर तक आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण तरीके के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 1 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए जाएंगे। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री आज यहां कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सभी उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त करने हेतु आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक स्कूली विद्यार्थियों और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की ज...







