राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया
चंडीगढ़, 27 अक्तूबर -- हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी धर्मपत्नी एवं प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष के साथ रोहतक स्थित सेक्टर - 3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन की नई पहल के तहत आरंभ की गई निपुण वाटिका का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के विकास व अन्य संसाधनों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की।
महामहिम राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ निपुण वाटिका का अवलोकन किया। महामहिम राज्यपाल ने विद्यार्थियों से मौके पर संवाद किया।
निपुण वाटिका में जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल टीचिंग-लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने निपुण वाटिका में सम्पर्क टीव...








