Thursday, November 6Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

हरियाणा की लोक-संस्कृति के महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य शुभारंभ

हरियाणा की लोक-संस्कृति के महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य शुभारंभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर -- हरियाणा की समृद्ध लोक-संस्कृति और कला परंपरा को सहेजने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हरियाणा की गौरवशाली विरासत, हमारी माटी की महक और लोक जीवन की झलक प्रस्तुत करता है। यह विद्यार्थियों को न केवल अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने की भावना से भी ओतप्रोत करता है। रत्नावली महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और पहचान को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरक मंच है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री ...
किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर उन्हें खुशहाल बनाना सरकार का लक्ष्य : मंत्री श्याम सिंह राणा

किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर उन्हें खुशहाल बनाना सरकार का लक्ष्य : मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर— हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को कैथल में पुरानी अनाज मंडी गुहला चीका में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में नव नियुक्त मार्केट कमेटी चीका के चेयरमैन श्री जगमाल सिंह राणा व वाइस चेयरमैन श्री मांगे राम जिंदल को पदग्रहण करवाकर उन्हें बधाई दी। कृषि मंत्री ने चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए किसानों, मजदूरों व आढ़तियों के कल्याण के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नव नियुक्त चेयरमैनों को कुर्सी पर बैठाने की जिम्मेदारी दी थी, इसके लिए यहां उपस्थित हुए हैं। हरियाणा में किसानों, मजदूरों व आढ़तियों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाता है। नव नियुक्त चेयरमैन व उप चेयरमैन भी मंडियों का पूरा ख्याल रखेंगे और सड़क, पानी, बिजली आद...
हरियाणा 58 साल पुराने जमीन प्रबंधन सिस्टम को डिजिटल और नागरिक-अनुकूल मॉडल में बदल रहा है: वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा

हरियाणा 58 साल पुराने जमीन प्रबंधन सिस्टम को डिजिटल और नागरिक-अनुकूल मॉडल में बदल रहा है: वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर – हरियाणा ने भूमि एवं राजस्व प्रशासन को पूर्ण रूप से डिजिटल करते हुए पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल शासन के नए युग की शुरुआत कर दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उच्च स्तरीय बैठक करते हुए डिजिटल सुधारों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में 58 साल पुराने पारंपरिक प्रणाली से एक आधुनिक और डिजिटल रुप में किए गए ऐतिहासिक बदलाव को लेकर चर्चा करते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य, कार्यक्षमता के साथ साथ पारदर्शिता और नागरिक सुविधा को बढ़ाना है। जल्द ही सभी तहसील कार्यालयों में क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक सिस्टम शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी सेवा अनुभव को तुरंत रेट कर सकेंगे और किसी भी समस्या की रियल-टाइम रिपोर्टिंग कर सकेंगे। वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता ...
प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी – नायब सिंह सैनी

प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी – नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्तूबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की हर समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। नागरिकों की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे 24 घंटे खुले हुए हैं, इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में जनता की समस्याएं सुनीं जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को लाडवा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना, इनमें बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बिजली और पुलिस से संबंधित शिकायतें शामिल रही। मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण भी किया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की न...
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेयर राजीव जैन की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मेयर राजीव जैन की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को सोनीपत पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन के निवास स्थान पर जाकर उनकी माता जी के निधन पर  शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेंद्र बढ़खालसा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि  मेयर राजीव जैन की माता श्रीमती शकुंतला देवी धर्मपत्नी स्व. श्री सत्यपाल जैन का 16 अक्टूबर को स्वर्गवास हो गया था।...
राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया 

राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया 

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अक्तूबर -- हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी धर्मपत्नी एवं प्रदेश की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष के साथ रोहतक स्थित सेक्टर - 3 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में जिला प्रशासन की नई पहल के तहत आरंभ की गई निपुण वाटिका का अवलोकन किया तथा विद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के विकास व अन्य संसाधनों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से पांच लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की। महामहिम राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष के साथ निपुण वाटिका का अवलोकन किया। महामहिम राज्यपाल ने विद्यार्थियों से मौके पर संवाद किया। निपुण वाटिका में जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल टीचिंग-लर्निंग को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने निपुण वाटिका में सम्पर्क टीव...
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 28 अक्टूबर को

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 28 अक्टूबर को

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अक्तूबर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा मंगलवार 28 अक्टूबर को पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। यह कार्यवाही सुबह 11:30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर - 96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई होगी।    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम ने अनुरोध किया है कि उपभोक्ता अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन का...
नशे के विरुद्ध संघर्ष में सराहनीय कार्य करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नशे के विरुद्ध संघर्ष में सराहनीय कार्य करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन पुलिस थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां लापरवाही या ढिलाई बरती जा रही है, वहां सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए ताकि अन्य कर्मियों को भी संदेश जाए कि नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान मिलेगा, और जहां नशा फैल रहा है वहां कठोर कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां नशा मुक्त भारत अभियान योजना के सम्बन्ध में आयोजित एक स...
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 27 अक्तूबर-- केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य हमारे जीवन में एक प्रकाश पुंज है, जिसकी हम आराधना करते हैं और यह कामना करते हैं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लेकर आए। केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सुख-सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सही व कानूनी तरीके से ही युवा जाएं विदेश : मनोहर लाल केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के डंकी रूट से विदेश जाने के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह तर...
नलवा क्षेत्र में विकास की रफ्तार कांग्रेस के कार्यकाल के मुकाबले तीन गुना तेजी से बढ़ी आगे – मुख्यमंत्री

नलवा क्षेत्र में विकास की रफ्तार कांग्रेस के कार्यकाल के मुकाबले तीन गुना तेजी से बढ़ी आगे – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नलवा क्षेत्र में विकास की रफ्तार कांग्रेस के कार्यकाल से तीन गुना तेजी से आगे बढ़ी है।  जहाँ  वर्ष 2014 से अब तक वर्तमान सरकार ने नलवा विधानसभा क्षेत्र में 1,168 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पूरी की हैं, वहीँ कांग्रेस सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में केवल 377 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च हुए । मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में नलवा हलके के लिए कुल 120 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 97 पूरी हो चुकी हैं और 7 पर काम गति से जारी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज हिसार में नलवा में आयोजित धन्यवाद रैली में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका व...