Sunday, March 15Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 नवंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पलवल में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम के दादा, स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम जी की स्मृति में आयोजित रस्म पगड़ी कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री जयपाल गौतम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।...
खिलाड़ी देश का उज्ज्वल भविष्य- कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

खिलाड़ी देश का उज्ज्वल भविष्य- कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Punjab News
चंडीगढ़, 18 नवंबर— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आज पूरे देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं। श्री पंवार मंगलवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया पहल ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के तहत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत विजेताओं को 4 करोड़, और कांस्य विजेताओं को&n...
श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश को किया कुर्बान: कृष्ण लाल पंवार

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश को किया कुर्बान: कृष्ण लाल पंवार

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 नवंबर-- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी वह महापुरुष थे, जिन्होंने अपने शीश की कुर्बानी देकर मानवता व धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की थी। श्री गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर इसलिए कहा गया, क्योंकि वे केवल सिख धर्म के ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की अस्मिता की ढाल बन गए थे। दिल्ली के चांदनी चौक में जब उन्होंने अपना शीश बलिदान किया, तो वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति की आजादी के लिए किया था। उनका संदेश था निडर बनो, डर से मुक्त रहो, और सच्चाई के मार्ग पर चलो, ऐसे संदेश को हमें आत्मसात करना चाहिए। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने शीश दिया, लेकिन धर्म नहीं झुकाया। उनका यह बलिदान हमें यह सिखाता है कि सत्य का मार्ग कठिन हो सकता है, पर वही अमरता का मार्ग है। श्री...
गांव अम्बली में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर दी बिहार जीत की बधाई

गांव अम्बली में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर दी बिहार जीत की बधाई

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ से सढ़ौरा जाते हुए गांव अम्बली में रुके और उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई दी और मिठाइयां बांटी।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी के स्नेह और स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह जीत जनता की शक्ति, विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और संगठन की मजबूती ने आज यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्यार और सम्मान के लिए हृदय से आभारी है। उन्हों...
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभ

श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को समर्पित चौथी नगर कीर्तन यात्रा का साढौरा से हुआ भव्य शुभारंभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18  नवंबर -‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के पावन अवसर पर हरियाणा के यमुनानगर जिले के सढौरा से चौथी पवित्र नगर कीर्तन यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा ड्योढी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप-त्याग का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान  किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोटे से गुरुद्वारा ड्योढी साहिब को 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को भव्य स्त...
शहरी स्वास्थ्य मिशन ला रहा है शहरी गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव : आरती सिंह राव

शहरी स्वास्थ्य मिशन ला रहा है शहरी गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 नवंबर -  हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि  "शहरी स्वास्थ्य मिशन" द्वारा शुरू की गई 12  प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें शहरी क्षेत्र के गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब 107 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHCs) और 165 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAMs) कार्यरत हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति गरीबी या निवास परिवर्तन करने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रूप में अपग्रेड  किया गया है।  अब इनमें शहरी गरीब ...
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार को अम्बाला छावनी में  किया जाएगा स्वागत- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार को अम्बाला छावनी में  किया जाएगा स्वागत- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी में 18 नवम्बर, 2025 को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। मंत्री ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। उनका प्रयास रहेगा कि वह  पूरी यात्रा में शामिल हो और गुरु जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरुपर्व श्रद्धा पूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अतुलनीय बलिदान से समाज को प्रेरित करने के लिए नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई थी जो कि 18 नवंबर को प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री प...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल सैनी सभा को 51 लाख रूपए देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल सैनी सभा को 51 लाख रूपए देने की घोषणा की

Haryana, Hindi
चंडीगढ, 16 नवंबर-   हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल में आयोजित महाराजा शूर सैनी राज्य स्तरीय समारोह में नारनौल के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने  समारोह में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 27 मांगे रखीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तत्काल अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने नारनौल की सैनी सभा को 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव व सांसद धर्मबीर सिंह ने भी 11-11 लाख रुपए सैनी सभा नारनौल को देने की घोषणा की।   महाराजा शूर सैनी समारोह को संबोंधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नारनौल विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश यादव द्वारा रखी गई सभी मांगों को स्वीकृत करते...
प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका- अनिल विज

प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका- अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 16 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रजातंत्र को जिंदा रखने के लिए प्रैसकर्मियों की बहुत ही अहम भूमिका है क्योंकि प्रजांतत्र के चार स्तम्भों में एक प्रैस भी स्तम्भ है लेकिन यह स्तम्भ अपनी भूमिका सही निर्वाह तभी कर सकता है जब यह निष्पक्ष पत्रकारिता करें। उन्होंने राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर सभी प्रैसकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री विज आज मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी यदि किसी दवाब में कार्य करेंगें, तो मीडिया कर्मी अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर पाएंगें। उन्होंने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर कहा कि ‘‘मैं यही कहना चाहूंगा कि निर्भीक होकर, बिना किसी डर व सच्चाई लोगों को दिखाओं और पत्रकारिता एक आईने की तरह होनी चाहिए जिसमें हकीकत बयां होनी चाहिए’’।...
अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 16 नवंबर . हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है, इस धरती ने अनेकों वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया है। ऐसी तपस्वी भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज यहां महाराजा शूरसैनी जी की जयंती कार्यक्रम के आयोजन से यह धरा और भी पावन हो गयी है। महाराजा शूरसैनी बहुत ही प्रतापी, वेदों के ज्ञाता, न्यायप्रिय, धर्मात्मा एवं प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में पूर्ण समाजवाद था। मुख्यमंत्री आज नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व , 84 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये।  उन्होंने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक...