Sunday, March 15Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

केवल 21 दिनों में पेपरलेस हुए 10,450 से ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन – डॉ. सुमिता मिश्रा

केवल 21 दिनों में पेपरलेस हुए 10,450 से ज्यादा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन – डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 नवंबर - वितायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य में नवंबर महीने के पहले 21 दिनों में 10,450 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पेपरलेस किए गए हैं। राज्य के डिजिटल लैंड-रजिस्ट्री सिस्टम ने एक दिन में नया रिकॉर्ड बनाया, जिसमें बिना कागज़ के 1,659 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस किए गए। यह पारदर्शी और नागरिक, केंद्रित गवर्नेंस के नए दौर की सफलता की  बड़ी कामयाबी दर्शाती है। उन्होंने बताया कि बेहतर वर्कफ़्लो के लिए अब सिस्टम अपग्रेडेड कर सॉफ्टवेयर को काफ़ी मज़बूत किया गया है। यह सिर्फ़ डिजिटाइज़ेशन नहीं, बल्कि विभाग में नया बदलाव है। मजबूत प्रोसेसिंग और तेज़ी से इस्तेमाल उन्होंने बताया कि 1 से 21 नवंबर के बीच लोगों ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन 9,365 अपॉइंटमेंट बुक किए। इस प्...
पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान:नायब सिंह सैनी

पवित्र ग्रंथ गीता में निहित है विश्व की हर समस्या का समाधान:नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 21 नवंबर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में विश्व की हर समस्या का समाधान निहित है। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इन उपदेशों को आज हर व्यक्ति को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इन उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अहम योगदान है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस वर्ष 50 देशों में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को देर सायं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर की महाआरती कार्यक्रम शिरकत करने उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के एम पांडुरंग, पूर्व राज्यमंत्र...
श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया महान बलिदान: नायब सिंह सैनी

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए दिया महान बलिदान: नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया जिसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढिय़ां इस प्रेरणादायक इतिहास से सीख ले सके। गुरुओं की तप-त्याग का संदेश और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को ज्योतिसर में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री द्वारा महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन भी किया जाएगा और इस महाभारत अनुभव केंद्र को देश व विदेश के पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी परिसर में पंचजन्य का उदघाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा । इसके साथ...
युवा पीढ़ी गीता के उपदेश को जीवन में आत्मसात करें : श्री श्याम सिंह राणा

युवा पीढ़ी गीता के उपदेश को जीवन में आत्मसात करें : श्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 20 नवंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि युवाओं को गीता के उपदेश अपने जीवन में आत्मसात करने चाहिए। श्री राणा आज अंतर्राष्ट्रीय श्रीमदभगवद् गीता जयंती समारोह-2025 के उपलक्ष में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यमुनानगर में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र एवं संस्थान के प्रधानाचार्य भूपिंदर सांगवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन कुरुक्षेत्र द्वारा संचालित मातृभूमि शिक्षा मंदिर एवं राजकीय औद्योगिक संस्थान, यमुनानगर के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्राओं...
सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

सहकारिता आंदोलन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 20 नवंबर: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि सहकारिता आंदोलन ने दशकों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और समाज में एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सहकारिता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। राज्यपाल पंचकूला के यवनिका गार्डन में आयोजित 72वें सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष यह समारोह सहकारिता एवं स्वदेशी मेला के रूप में आयोजित किया गया। इससे पूर्व राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, ने सहकारी समितियों द्वारा स्थापित स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलस का अवलोकन किया । इस अवस...
हरियाणा में ब्लैक स्पॉट्स मार्च 2026 तक खत्म करने के मुख्यमंत्री के सख्त आदेश

हरियाणा में ब्लैक स्पॉट्स मार्च 2026 तक खत्म करने के मुख्यमंत्री के सख्त आदेश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 20 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बढ़ती छात्र संख्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को  निर्देश दिया कि मॉर्निंग पीक टाइम में अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएं। आवश्यकतानुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाए और कम अंतराल पर बसें चलाकर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि निजी बसों में भी सरकारी बसों की तर्ज पर स्टूडेंट पास सुविधा अनिवार्य रूप से दी जाए तथा किसी शिकायत की स्थिति में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूल...
पंचकूला शहर को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता — मुख्यमंत्री

पंचकूला शहर को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता — मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,20 नवंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला शहर को आधुनिक शहरी सुविधाओं से सुसज्जित एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) द्वारा शहर के ढांचागत विकास के साथ—साथ अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को पंचकूला के समग्र विकास, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री वीरवार देर सांय  पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने पंचकूला के समग्र विकास, स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। *शहर में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और सुगम सड़क नेटवर्क विकसित किया जाए* मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दे...
नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS)  परीक्षा हेतु 20 नवम्बर से लाईव होंगे प्रवेश-पत्र

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS)  परीक्षा हेतु 20 नवम्बर से लाईव होंगे प्रवेश-पत्र

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 19 नवम्बर -  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 30 नवम्बर, 2025 (रविवार) को आयोजित करवाई जाने वाली राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना (NMMSS)  परीक्षा नवम्बर-2025 के प्रवेश-पत्र (Admit Card)  20 नवम्बर, 2025 से शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in एवं SCERT Gurugram, Haryana की वेबसाइट scertharyana.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा हेतु पात्र  परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (Admit Card) 20 नवम्बर से लाईव किए जा रहे हैं। परीक्षार्थी अपना आधार नम्बर व जन्म तिथि भरकर प्रवेश-पत्र (Admit Card)  डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र (Admit Card) पर दिए ...
किसान आधुनिक खेती को अपनाए और बने खुशहाल – शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

किसान आधुनिक खेती को अपनाए और बने खुशहाल – शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 19 नवंबर - हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर आधुनिक खेती करनी चाहिए, तभी वे समृद्ध और खुशहाल बन सकते हैं। श्री महिपाल ढांडा आज पानीपत के कृषि विज्ञान केंद्र, उझा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में 21वीं किस्त डाली गई। श्री ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सकारात्मक साबित हो रही है, जिसमें हर वर्ष किसानों के खाते में 6,000 रुपये की राशि जमा की जाती है। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के शोध से किसानों को नई किस्मों का लाभ मिल रहा है और उनका जीवन स्तर बदल रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सडक़ों का व्यापक नेटवर्क और खेतों तक पक्के रास्ते बन...
खेती व किसान के उत्थान में निरंतर काम कर रही सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

खेती व किसान के उत्थान में निरंतर काम कर रही सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 नवंबर -- हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेती व किसान के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार न केवल किसानों के हितों का ख्याल कर रही है बल्कि उनकी आय को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाओं को भी लागू किया गया है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आयुष्मान आदि योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसान, गरीब, युवा व महिला इन चार वर्गों को लेकर लगातार नई-नई योजना बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रहे हैं। डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार को रोहतक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी...