Saturday, November 8Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

पोर्टल किसानों की सुरक्षा की गारंटी, विपक्ष की दुकानदारी जनता ने बंद कर दी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पोर्टल किसानों की सुरक्षा की गारंटी, विपक्ष की दुकानदारी जनता ने बंद कर दी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार पोर्टल को बदनाम करने की कोशिश करता रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि आज इन्ही पोर्टल से किसान सहित आम जनता सुरक्षित है। कल्याणकारी  योजनाओं का लाभ अब पोर्टल के माध्यम से सीधे लोगों के घर तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री आज विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले लोग मुआवजे के पैसे का इंतजार करते रहते थे, लेकिन यह राशि अक्सर बीच में ही कहीं गायब हो जाती थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्ष ने पोर्टल के खिलाफ दुष्प्रचार किया और सत्ता में आने पर इसे बंद करने की बात कही थी, लेकिन जनता ने चुनाव में उनकी "दुकानदारी" ही बंद कर दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है।  जिन गांवों में पानी भरने से फसल खराब हुई है,&...
सीईटी करेक्शन पोर्टल एक-दो दिन में खुलेगा, अभ्यर्थियों को मिलेगा त्रुटि सुधार का पर्याप्त समय – मुख्यमंत्री

सीईटी करेक्शन पोर्टल एक-दो दिन में खुलेगा, अभ्यर्थियों को मिलेगा त्रुटि सुधार का पर्याप्त समय – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में आयोजित की गई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के संबंध में करेक्शन पोर्टल एक-दो दिन में खोल दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सीईटी को लेकर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार इतनी सुव्यवस्थित तरीके से सीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें किसी भी अभ्यार्थी  को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।  उन्होंने कहा कि युवा, उनके अभिभावक और आमजन सभी ने परीक्षा व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज भी लोग सीईटी परीक्षा व्यवस्था की सकारात्मक चर्चा करते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस...
1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में जान गवाने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में जान गवाने वाले व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 25 अगस्त - हरियाणा सरकार द्वारा 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के दौरान प्रदेश के ऐसे सभी 121 परिवारों जिनके  किसी एक सदस्य की जान चली गई थी उनके परिवार के एक सदस्य को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री नायब  सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र  के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने सदन को अवगत कराया की 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में प्रदेश  में लगभग 20 गुरुद्वारों, 221 मकानों, 154 दुकानों, 57 फैक्ट्रियों, 3 रेलडिब्बों और 85 वाहनों को जला दिया गया था। इन दंगों में 58 व्यक्ति घायल हुए और 121 लोगों की मृत्यु हुई थी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आपसी सहमति से परिवार के एक सदस्य का नाम अपने जिले के उपायुक्त के माध्यम से मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार को भिजवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ...
हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

हरियाणा विधानसभा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के सम्मान में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 अगस्त – हरियाणा विधानसभा ने आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव हरियाणा विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस वर्ष नौवें सिख गुरु और 'हिंद की चादर', श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी जयंती है। सदन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की और इस ऐतिहासिक अवसर को गरिमा और भावपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प भी लिया। प्रस्ताव पढ़ते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा आस्था और अंत...
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाज सेवी व सीनियर अधिवक्ता श्री रघुवीर सैनी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाज सेवी व सीनियर अधिवक्ता श्री रघुवीर सैनी के निधन पर जताया शोक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 अगस्त-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पानीपत के निधि वन में पहुंचकर प्रमुख समाज सेवी व सीनियर अधिवक्ता श्री रघुवीर सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संत्पत परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की। श्री रघुवीर सैनी का 9 अगस्त को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जाने माने अधिवक्ता थे, उन्होंने पूरा जीवन गरीब व शोषित की सेवा में लगाया। उनका असामयिक निधन परिवार के साथ -साथ समाज के लिए भी बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधायक श्री प्रमोद विज, मेयर श्रीमती कोमल सैनी उपस्थित रहे।...
कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जानते हैं उनके समय में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिटा हुआ था- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले जानते हैं उनके समय में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिटा हुआ था- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं है। जो लोग कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं, वे जानते हैं कि उनके शासनकाल में कानून-व्यवस्था का दिवालिया पिटा हुआ था। उस समय यदि किसी बेटी के साथ कोई घटना हो जाती थी तो एफआईआर तक भी दर्ज नहीं की जाती थी। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार के समय में पुलिस गति से काम कर रही है। यदि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया है तो पुलिस उसे सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा के डबवाली में आयोजित मैराथन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विधेयक लाए जाएंगे और विधायी कार्य होंगे। विपक्ष की ओर से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव...
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत डबवाली में यूथ मैराथन आयोजित, मुख्यमंत्री ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला

हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत डबवाली में यूथ मैराथन आयोजित, मुख्यमंत्री ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं का बढ़ाया हौसला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 अगस्त-- हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत रविवार को सिरसा के डबवाली में यूथ मैराथन आयोजित की गई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यूथ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों विशेषकर युवाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी यूथ मैराथन के दौरान दौड़ लगाकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। अलसुबह पांच बजे हाफ मैराथन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके उपरांत 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की मैराथन आयोजित की गई, जिसमें युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो समाज को खोखला करने के साथ-साथ हमारे भविष्य को भी निगल जाती है। मां-बाप के सपने बिखर जाते हैं। इसलिए नशे का जड़-मूल से नाश करने के लिए केंद्र व हरियाणा सरकार ने नशा मुक्त अ...
प्रधानमंत्री ने संविधान को तो खत्म नहीं किया पर जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया –  नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री ने संविधान को तो खत्म नहीं किया पर जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया –  नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संविधान की पुस्तक को सिर पर उठाकर विपक्ष ने भ्रम फैलाने का काम किया कि यदि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो इस संविधान को खत्म करेंगे, संविधान तो खत्म नहीं हुआ, परंतु जनता ने कांग्रेस को देश से जरूर खत्म कर दिया। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने का काम कर रही है। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नाकार दिया है। चुनाव में हारने के बाद ये पहले ईवीएम को दोष देते थे, जबकि यह एक पारदर्शी व्यवस्था है, जिसे वोट देंगे वोट उसी को ही जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव पटाक माजरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी मांगों को संबंधित विभाग के पास भेज कर पूरा करवाने का...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 अगस्त -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को  पंचकूला के सेक्टर-3 में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 50 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले थिंक टैंक की भूमिका निभाएगा, जो हरियाणा सरकार को अत्याधुनिक नीति सलाह, डेटा-आधारित और नवाचारी समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे वित्तीय निर्णयों की रीढ़ बनेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का विजन सातवीं राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों और वर्ष ...
 गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार कर रही काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में गौशालाओं को चारे के लिए वित्तीय अनुदान के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को जिला फतेहाबाद में श्री कृष्ण गौशाला, बड़ोपल में गौशालाओं को चारा अनुदान राशि वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्यमंत्री ने राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके जीवन को प्रेरणा स्‍त्रोत बताते हुए नागरिकों से आह्वान किया कि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने गौशाला प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत त्रिवेणी लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला की 67 गौशालाओं को&n...