युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़ , 31 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरह अनुशासन, मेहनत और समर्पण के मार्ग पर चलें। उन्होंने वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाडियों द्वारा सबसे अधिक मैडल जीतने के लिए प्रेरित भी किया।
मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित "साइक्लाथोन" कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पहले , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्रमदान करके "स्वच्छ कुरुक्षेत्र , मेरा कुरुक्षेत्र , मेरा अभिमान" का शुभारम्भ किया। हरियाणा के खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साइक्लाथोन और स्वच्छता को जोड़कर युवाओं को स्वच्छ और स्...








