नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा – डॉ अरविंद कुमार शर्मा
चण्डीगढ, 18 सितंबर- हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि देश की नारी स्वस्थ होगी तो राष्ट्र भी सशक्त होगा। इसी सोच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर सभी जिलों में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री आज नारनौल के नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने अस्पताल प्रांगण में पौधारोपण किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। वहीं अस्पताल प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके अलावा मेगा कैंप का निरीक्षण करते हुए मरीजों से हाल-चाल पूछा।
उनके साथ पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ क...








