Sunday, November 9Malwa News
Shadow

लाडवा- बाबैन की एक-एक समस्या का किया जाएगा समाधान, नागरिकों के सुझावों को पहनाया जाएगा अमलीजामा:  नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 6 सितंबर।    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहां कि लाडवा विधानसभा का हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य हैं। यहां पर किसी प्रकार की समस्या के होने का मतलब मुख्यमंत्री के परिवार में समस्या उत्पन्न होना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जलभराव की स्थिति खत्म होने तक खुद धैर्य बनाए रखें और जहां पर जरूरत हो,  लोगों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां पर स्थाई समाधान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार देर रात बाबैन में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचें। मुख्यमंत्री ने अनाज मंडी में लाडवा हलका वासियों से मुलाकात भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी एक-एक समस्या का हल किया जाएगा और सुझावों को अमलीजामा पहनाया जाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। नागरिकों की  समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हल्का की प्रत्येक समस्या लगातार उनके पास पहुंच रही है, जिनको समय रहते दुर किया जा रहा है। मौजूदा समय में जो काम विधानसभा  क्षेत्र में चल रहे हैं, उनके पूरा होने के बाद अधिकतर समस्याएं खत्म हो जाएंगी।