Friday, February 13Malwa News
Shadow

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सांसद नरेश बंसल की माता के निधन पर जताया शोक

चंडीगढ़ , 20 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देहरादून से भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष श्री  नरेश बंसल की माता 92 वर्षीय स्वर्गीय श्रीमती परमेश्वरी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान देहरादून पहुंचकर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी l

उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की मैं परमपिता परमात्मा से यही कामना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें l      

इस मौके पर हरियाणा के राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगडा के अलावा अन्य गणमान्य  व्यक्ति उपस्थित थे।