Wednesday, April 1Malwa News
Shadow

Hindi

कर्मचारियों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली

कर्मचारियों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली

Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से श्री वरिंदर कुमार, विशेष डी.जी.पी.-कम-मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो ने फील्ड अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आज विजिलेंस ब्यूरो भवन एस.ए.एस. नगर में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की महत्वता के प्रति जागरूक करना था।अधिकारियों को सभी सात रेंजों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो रेंजों के सभी एस.एस.पीज और फील्ड अधिकारियों को नागरिकों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी संदेश को जमीनी स्त...