कमजोर व वंचित वर्ग के हितों की रक्षक बनी नायब सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
सूर्य कवि बाजे भगत जयंती पर रोहतक में हुआ समारोह का आयोजन
चंडीगढ़,16 जुलाई-- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर वर्ग को उसका अधिकार देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर व वंचित वर्ग लोगों को उनके अधिकार देने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा बुधवार को रोहतक के सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गांव पहरावर में आयोजित सूर्य कवि बाजे भगत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व वंचित समाज के लोगों की चिंता करके उनके उत्थान में जुटी हुई...







