Sunday, December 21Malwa News
Shadow

Hindi

डेरा बाबा नानक से ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार, कलानौर में की जनसभा

डेरा बाबा नानक से ‘आप’ उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए भगवंत मान ने किया प्रचार, कलानौर में की जनसभा

Hindi
गुरदासपुर, 3 नवम्बर : डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने कलानौर में जनसभा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यहां कलानौर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने दावा किया कि डेरा बाबा नानक में इस बार सिर्फ झाड़ू चलेगा। सभी सर्वे रिपोर्ट भी हमारी ही जीत बता रहे हैं। लोगों ने इस बार यहां से कांग्रेस को हराने का मन बना लिया है। कांग्रेस वालों ने कोई काम नहीं किया, उन्होंने सिर्फ यहां के लोगों पर झूठे पर्चे करवाए हैं।  मान ने कांग्रेस नेता और यहां से पूर्व विधायक सुखजिंदर रंधावा पर हमला बोला और कहा कि जल्द ही उनके सारे काले कारनामे उजागर करुंगा। इन ...
लेडी सिंह कंवलजीत कौर ग्लोबल सिख काउंसिल की दोबारा अध्यक्ष चुनी गईं

लेडी सिंह कंवलजीत कौर ग्लोबल सिख काउंसिल की दोबारा अध्यक्ष चुनी गईं

Hindi
चंडीगढ़, 2 नवंबर - राष्ट्रीय स्तर के 31 सिख संगठनों के वैश्विक संघ, ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.), की 11वीं वार्षिक आम बैठक (ए.जी.एम.) लंदन, यूके में आयोजित हुई। इस चुनावी बैठक के दौरान लेडी सिंह कंवलजीत कौर को काउंसिल में उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और अच्छे नेतृत्व को देखते हुए सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया।चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए इंडोनेशिया के डॉ. कर्मिंदर सिंह ढिल्लों को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया। बैठक के दौरान हरजीत सिंह ग्रेवाल को सचिव और हरसरन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी और भारत से राम सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष चुने गये।इस अवसर पर जी.एस.सी. की कार्यकारी समिति का भी चुनाव किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं को नियुक्त किया गया। इनमें मलेशिया से जागीर सिंह, ब्रिटेन से सतनाम सिंह पूनिया, फ्रांस से ग...
मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के शहरी इलाकों के विकास के लिए बड़ी पहल

मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के शहरी इलाकों के विकास के लिए बड़ी पहल

Hindi
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दिल्ली के अपने समकक्ष के साथ राज्य के नगर निगम वाले शहरों को नया रूप देने के लिए बैठक की। यह बैठक शहरी विकास को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार और दिल्ली सरकार के बीच ज्ञान आदान-प्रदान संबंधी समझौते के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के सभी नगर निगमों के कमिश्नर भी शामिल हुए। अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक का उद्देश्य राज्य के नगर निगम शहरों में चल रहे विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे कहा कि इसका मकसद यह भी सुनिश्चित करना है कि शहरवासियों को दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक नागरिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पहले से ही पूरी लगन से काम कर रही है और इस नेक कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार...
कर्मचारियों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली

कर्मचारियों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली

Hindi
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से श्री वरिंदर कुमार, विशेष डी.जी.पी.-कम-मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो ने फील्ड अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आज विजिलेंस ब्यूरो भवन एस.ए.एस. नगर में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की महत्वता के प्रति जागरूक करना था।अधिकारियों को सभी सात रेंजों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो रेंजों के सभी एस.एस.पीज और फील्ड अधिकारियों को नागरिकों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी संदेश को जमीनी स्त...