कैबिनेट सचिवालय के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का किया दौरा ऑटो-अपील सिस्टम की नवाचारपूर्ण पहल की सराहना
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर —कैबिनेट सचिवालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव श्री केशव कुमार पाठक, अतिरिक्त सचिव श्री सौरभ कुमार तिवारी, उप निदेशक श्री अंशुमान कामिला तथा प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अवर-सचिव श्री भुवनेन्दर सिंह शामिल रहे। आयोग के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 के प्रभावी क्रियान्वयन, शासन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने, अनुपालनों को कम करने तथा नियमों को सरल और नागरिकोन्मुख बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक दक्ष और कम जटिल बनाकर नागरिकों को त्वरित, ...







