मुख्यमंत्री ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में दिया एक नया प्लेटफार्म – गौरव गौतम
चण्डीगढ़, 2 दिसंबर -- हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए बलराम कुश्ती दंगल के रूप में एक नया प्लेटफार्म दिया है। यहां से निकलने वाले खिलाड़ी एशियन, ओलम्पिक व अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे। प्रदेश के खिलाड़ियों की बदौलत हरियाणा का नाम विश्व के खेल मानचित्र पर चमक रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही खेल संस्कृति को देखते हुए सरकार ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया गया है।
खेल मंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा खेल विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आयोजित बलराम कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के समापन...







