Monday, March 16Malwa News
Shadow

Hindi

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस एवं भाई दूज दी बधाई 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस एवं भाई दूज दी बधाई 

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा दिवस और भाई दूज के पावन पर्वों के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, उन्होंने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पवित्र त्यौहार प्रकाश, समृद्धि और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है। ये हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की याद दिलाती है। विश्वकर्मा दिवस हमारे कारीगरों, शिल्पकारों और श्रमिकों के अ...
गन्ने की पैदावार बढ़ाने पर दिया जाए अधिक बल – श्याम सिंह राणा

गन्ने की पैदावार बढ़ाने पर दिया जाए अधिक बल – श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 18 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्ने की पैदावार को बढ़ाने पर अधिक बल देने के साथ-साथ किसानों को गन्ने की बुआई के लिए नई तकनीक का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही सहकारी चीनी मिलों को आधुनिक मशीनों से लैस कर, उनकी रिकवरी बढ़ाने व घाटे को कम किया जाए। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह निर्देश आज यहां गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों दिए। इस दौरान हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे। केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा गन्ने की रिलीज किस्मों के लिए अलग से नहीं लेनी होगी मान्यता उन्होंने कहा कि केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा उतर-पश्चिम क्षेत्र के लिए गन्ने के बीज की जो किस्में रिलीज की जाएगी, वह कि...
राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में दो महीने, 31 दिसंबर तक शहर और गांवों में आयोजित होंगे अलग-अलग कार्यक्रम – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में दो महीने, 31 दिसंबर तक शहर और गांवों में आयोजित होंगे अलग-अलग कार्यक्रम – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 18 अक्तूबर- केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में 2 महीने तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इसके उपरांत 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय एकता से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी शनिवार को करनाल कर्णकमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 25, 26 और 27 अक्तूबर को गांवों और शहरों में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग व युवा शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी आयोजित किया जा...
मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोग को सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री

मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोग को सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,18 अक्तूबर-   हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री ललित बत्रा ने शिष्टाचार मुलाकात करते हुए आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 की प्रति भेंट की है। इस दौरान आयोग के सदस्य श्री कुलदीप जैन और श्री दीप भाटिया भी मौजूद रहे। आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पुष्पगुच्छ और शॉल भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरियाणा मानव अधिकार आयोग द्वारा तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली, उसकी चुनौतियों एवं आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार, मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु आयोग को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी, ताकि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बना रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिं...
बिहार में एनडीए सरकार ने विकास, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बिहार में एनडीए सरकार ने विकास, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 18 अक्तूबर-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और जनता का विश्वास एनडीए सरकार में और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सशक्त, स्थिर और सुशासित सरकार का गठन होगा, जिससे प्रदेश तीव्र गति से विकास एवं समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री ने आज बिहार के दौरे पर चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरजेडी–कांग्रेस गठबंधन पर तीखी टिप्प...
हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पहल

हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पहल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 अक्तूबर- हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अब वक्त है कि हम विभागीय कार्यप्रणाली को स्मार्ट, सस्टेनेबल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाएं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2-दिवसीय विशेष कार्यशाला 23 और 24 अक्तूबर को पंचकूला में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य है तकनीकी दक्षता बढ़ाना, जल गुणवत्ता में सुधार और परियोजना निष्पादन को तेज़ व पारदर्शी बनाना। इस दौरान देशभर के विशेषज्ञ वक्ता भी आधुनिक जल प्रबंधन, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन पर अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन जन स्वास्...
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘एक दिया देश के नाम’ अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए किया रवाना

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘एक दिया देश के नाम’ अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर -हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज ‘एक दिया देश के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 50 छात्राओं को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष एवं राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहेरा भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मीडिया छात्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा की भावना से प्रेरित यह यात्रा हरियाणा की छात्राओं द्वारा सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित रहकर खुशियाँ मना रहे हैं, तो इसका श्रेय हमारे उन वीर सैनिकों को ज...
सुशासन की नई पहचान: “बिना पर्ची, बिना खर्ची” बना तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत का मंत्र- मनोहर लाल

सुशासन की नई पहचान: “बिना पर्ची, बिना खर्ची” बना तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत का मंत्र- मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को फरीदाबाद  में जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को 50-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करके की गयी। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री  श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आज प्रदेशभर में लगभग 9000 पात्र लाभार्थियों को 50-100 गज के प्लॉट आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब...
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 17 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा।  इसके लिए आगामी एक नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में उक्त कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक...
अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पम्प हाउस को बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने की मंजूरी मिली – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पम्प हाउस को बिजली की हॉटलाइन से जोड़ने की मंजूरी मिली – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पंप हाउस को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्ति करने के लिए पंप हाउस को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए मंजूरी मिल गई है और जल्द ही पंप हाउस को हॉटलाइन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा,  आगामी 15 नवंबर से टांगरी नदी में मिटटी/सिल्ट इत्यादि की निकालने का कार्य आरंभ किया जाएगा। श्री विज आज अम्बाला छावनी में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया की दीवार बनाने के कार्य का टेंडर हाई पॉवर परचेस कमेटी की बैठक में पारित किया जाएगा और उसके पश्चात दीवार निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा...