स्वामी ब्रह्मानन्द जी युग-पुरुष एवं प्रकाश स्तंभ – मुख्यमंत्री
चण्डीगढ, 12 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी एक युग-पुरुष थे। वे एक ऐसे प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी किरणें आज भी हमारी संस्कृति, विचारों, और समाज को दिशा प्रदान कर रही हैं।
मुख्यमंत्री वीरवार को देर सांय संत कबीर कुटीर में स्वामी ब्रह्मानन्द जी की जन्म भूमि गांव चूहड़ माजरा से आए अनुयायियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसे महान तपस्वी, समाज-सुधारक और आध्यात्मिक पुरुष, जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी का स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिनका पूरा जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। स्वामी ब्रह्मानन्द जी को शत-शत नमन एवं वन्दन है। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा...








