कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों से सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर की वार्ता
चंडीगढ़, 8 नवम्बर- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि बरवाला क्षेत्र में स्थाई सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के उपरांत बरवाला में सिविल कोर्ट की स्थापना की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अप्रैल माह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद दो बार सरकार के उच्चाधिकारियों से बात कर इस मसले को परम अग्रता दिए जाने के लिए कहा गया हैं। इस संबंध में निरीक्षण भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को भी इस संबंध में बरवाला की जनता, कानूनी पेशेवरों और अन्य हितधारकों की मांग के अनुरूप अवगत करवाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन बरवाला की ओर से एक प्रतिन...








