Wednesday, March 18Malwa News
Shadow

Hindi

एफसीआर ने हरियाणा की पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली की व्यापक समीक्षा की

एफसीआर ने हरियाणा की पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली की व्यापक समीक्षा की

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 नवंबर - हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज हरियाणा की पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली की प्रगति और क्षेत्र-स्तरीय कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों के साथ एक विस्तृत वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। डॉ. मिश्रा ने दक्षता और नागरिक सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कई बड़े सुधारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अनुमोदन में तेजी लाने और तेज सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवेदनों पर मौजूदा पाँच दिन का रिवर्ट समय जल्द ही कम कर दिया जाएगा। डेटा को आकस्मिक नुकसान से बचाने के लिए, सभी भरे हुए दस्तावेज़ अब डिलीट होने से पहले 72 घंटों के लिए स्वचालित रूप से सेव हो जाएँगे, जबकि पंजीकरण शुल्क पूरी प्रक्रिया के दौरान लागू रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि उपायुक्तों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का तकनीकी टीम द्वारा तत्काल समाधान किया ...
हरियाणा सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त — वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए ठोस निर्देश

हरियाणा सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त — वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए ठोस निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 नवंबर— हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी तरह गंभीर है और एनजीटी व सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है जब सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और इसके परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दें। वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह आज यहां बुलाई गई हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पर्यावरण एवं वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री विनीत गर्ग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य में पर्यावरणीय प्रदूषण नि...
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विभागीय प्रगति बैठक ली

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विभागीय प्रगति बैठक ली

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 नवम्बर — हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग अब विजिलेंस सेल का गठन करेगा। यह सेल प्रदेश की सड़कों, बिल्डिंग निर्माण अथवा विभाग से जुड़े कार्यो की क्वालिटी इत्यादि के बारे में मिलने वाली शिकायतो की जांच इत्यादि का काम देखेगा, गड़बड़ी मिलने पर सम्बंधित के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने विभाग के एसई और एक्सइन हर महीने 18 सड़क की क्वालिटी जांच करके उनके पास रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बुधवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली, जिसमें विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री हितेश कुमार मीणा, इआईसी श्री राजीव यादव, एचएसआरडीसी एमडी श्री वीएस मलिक, विभाग के अलग अलग क्षेत्रों के एसई,...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की शिकायतों पर लिया संज्ञान, 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप’ की शिकायतों पर लिया संज्ञान, 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 13 नवम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘म्हारी सड़क ऐप' की कुछ शिकायतों को बिना पूर्ण निवारण के बंद करने और शिकायतों का ठीक से निपटान न करने को लेकर विभिन्न विभागों के सम्बंधित 19 कार्यकारी अभियंताओं पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इनमें पीडब्ल्यूडी के 2, एचएसएएमबी के 6, एसएसआईआईडीसी के 2, जिला परिषद का 1, यूएलबी के 5 और एसएसवीपी के 3 कार्यकारी अभियंता शामिल है। इसके अलावा, यह भी निर्देश दिए कि जो ठेकेदार तैय समय सीमा में शिकायतों का निवारण नहीं कर रहे हैं, संबंधित विभाग उनके खिलाफ भी कार्यवाही करे। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश आज यहां ‘म्हारी सड़क ऐप‘ पर आई शिकायतों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो भी कार्य द...
बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में हों पूरी, प्रगति डैशबोर्ड पर हो नियमित निगरानी – मुख्यमंत्री

बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में हों पूरी, प्रगति डैशबोर्ड पर हो नियमित निगरानी – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 नवंबर  - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष शुरू किये गए सभी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं को तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। साथ ही, सभी संबंधित विभाग ऐसी सभी परियोजनाओं की मासिक समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार करें और उसे प्रगति डैशबोर्ड पर अपलोड करें। इससे न केवल परियोजनाओं की पारदर्शिता बनी रहेगी बल्कि उनके क्रियान्वयन की गति पर भी निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री आज यहां राज्य प्रगति डैशबोर्ड की बैठक में 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मेगा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परिय...
राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 नवंबर - हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु 15 दिसंबर, 2025 तक आवदेन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है और यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किया जाता है। विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पुरस्कारों में श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी अवार्ड के तहत 1 लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला अवार्ड के तहत 1 लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 12 नवम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्व कप विजेता-2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया। मुख्यमंत्री ने आज यह सम्मान संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास, चण्डीगढ़ में दिया। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल और क्रिकेटर शेफाली वर्मा के परिवारिक सदस्य दादा, पिता और भाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिहन और शॉल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा युवाओं का हब है और हमारी बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडे का ...

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : विपुल गोयल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 नवंबर— हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंध मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल सुरक्षित और पारदर्शी बनाती है। यह कदम हरियाणा को एक डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और सशक्त प्रयास है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि हर सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे यही आधुनिक आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा की परिकल्पना है। श्री विपुल गोयल आज यहां हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रही। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को प्रणाली के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति, ...
श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश को किया कुर्बान : डॉ कृष्णलाल मिड्डा

श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए अपने शीश को किया कुर्बान : डॉ कृष्णलाल मिड्डा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 11 नवंबर -- हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी वह महापुरुष थे जिन्होंने अपने शीश की कुर्बानी देकर मानवता व धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की थी। यह उस समय की बात है जब जुल्म, अत्याचार और भय हर ओर फैल चुका था। लोग अपने धर्म की आजादी के लिए तरस रहे थे। डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा आज जींद में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो के भव्य आयोजन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है। गुरु जी ने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रस्तुत ...