Thursday, March 19Malwa News
Shadow

Hindi

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की एक ही फोटो कई बार अपलोड करने पर मुख्यमंत्री ने लिया सख्त एक्शन

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की एक ही फोटो कई बार अपलोड करने पर मुख्यमंत्री ने लिया सख्त एक्शन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे  से संबंधित एक ही फोटो को बार-बार अपलोड कर सरकारी धन का दुरुपयोग एवं धोखाधड़ी करने के मामलों पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसे सभी मामलों में संबंधित पटवारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद ऐसे पटवारियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जुई खुर्द (भिवानी), बोरीपुर (कुरुक्षेत्र), कालवन (जींद), जंडवाला (फतेहाबाद), पटौदी (गुरुग्राम) और निमली (दादरी) के पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में अन्य दोषियों पर कार्रवाई के लिए गहन जाँच जारी है। श्री नायब सिंह सैनी आज यहाँ राजस्व विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थ...
जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 दिसंबर – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश की जनता को उनके घरों के नजदीक सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण व शहरी दोनों स्तरों पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रेवाड़ी जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भाड़ावास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के रूप में अपग्रेड करने की सैद्धांतिक स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार होगा। अपग्रेडेशन के बाद इस केंद्र में वि...
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बड़ी बैठक

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बड़ी बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 दिसंबर। हरियाणा ओलिंपिक संघ (एचओए) की कार्यकारिणी समिति की बैठक पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ओलंपिक भवन में एचओए अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर सिंह ‘मीनू बेनीवाल’ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खिलाड़ियों की सुरक्षा, खेल अवसंरचना और राज्य खेलों की गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि हरियाणा केवल पदक जीतने वाला नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रोफेशनल माहौल देने वाला अग्रणी राज्य बनेगा।एचओए ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया कि हर टूर्नामेंट से कम से कम 3 दिन पूर्व फील्ड ऑफ प्ले का अनिवार्य निरीक्षण होगा। निरीक्षण न कराने पर इसे सीधी अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे प्रकरण एचओए की अनुशासन समिति द्वारा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) दिशा-निर्देशों के तहत निपटाए जाएंगे। यह फैसला खिलाड़ियो...
डॉ. अरविंद शर्मा ने किया गोहाना चीनी मिल के 25वें पेराई सत्र का शुभारंभ

डॉ. अरविंद शर्मा ने किया गोहाना चीनी मिल के 25वें पेराई सत्र का शुभारंभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 04 दिसंबर – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल, गोहाना के 25वें पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि यह मिल केवल औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, क्षेत्र की धड़कन और हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीटा शर्मा भी उपस्थित रहीं। डॉ. शर्मा ने कहा कि किसान की मेहनत, पसीना और विश्वास ही इस मिल की सबसे बड़ी पूंजी है। हरियाणा सरकार किसानों को समय पर भुगतान, मिल संचालन में सुधार और नई तकनीक अपनाने को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि गन्ने की अगेती किस्म का भाव 415 रुपये और पछेती किस्म का भाव 408 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पिछले पेराई सत्र में प्रदेश के किसानों को 1211&...
लाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी घोषणाएँ

लाडवा विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ी घोषणाएँ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4  दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने संत शिरोमणि श्री सेन भगत महाराज के नाम से किसी एक शिक्षण संस्थान का नाम रखने की घोषणा की। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाडवा को 50 बिस्तरों वाले सब डिविजनल अस्पताल - कम - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपग्रेड करवाने तथा रामशरण माजरा (बाबैन) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना किए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं वीरवार को जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा में आयोजित संत शिरोमणि श्री सेन भगत जी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने खेत-खलिहान योजना के तहत खेत...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त की जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त की जारी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की दूसरी किस्त जारी की। आज की किश्त जारी होने के साथ ही 7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी बहनों के खातों में लगभग 148 करोड़ रुपये की राशि का लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सामाजिक न्याय अधिकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इस योजना का लाभ 3 माह के अंतराल में दिया जाएगा और 3 माह की राशि का एक साथ भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने कहा कि गत 25 सितंब...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  होम डिपार्टमेंट के डैशबोर्ड को किया लॉन्च

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  होम डिपार्टमेंट के डैशबोर्ड को किया लॉन्च

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज गृह विभाग के डैशबोर्ड का उद्घाटन किया। यह एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो पूरे राज्य में कानून लागू करने, इमरजेंसी में मदद करने और पब्लिक सेफ्टी मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव लाएगा। इस पहल को एक अहम मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नए सिस्टम से सीनियर अधिकारी एक ही इंटरफ़ेस पर पुलिस, फायर, एम्बुलेंस, जेल और दूसरे ज़रूरी विंग से रियल-टाइम जानकारी पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे गृह विभाग में समन्वय बेहतर होगा, क्षमता बढ़ेगी और तेज़ी से फैसले लेने में मदद मिलेगी। श्री नायब सिंह सैनी ने इस नई पहल के लिए होम सेक्रेटरी और दूसरे सीनियर अधिकारियों और टेक्निकल टीम को बधाई दी। यह इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस), डायल-112 इ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ (SBWL) की 8वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के वाइल्डलाइफ संरक्षण को सुदृढ़ करने और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वाइल्डलाइफ संरक्षण को मज़बूत करने पर विशेष फोकस करते हुए पुख्ता सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि वन्यजीवों का संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्री रणधीर पणिहार और विधायक श्री तेजपाल तंवर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और हरियाणा की समृद्ध जैव-विविधता को बचाने के लिए संरक्षण संबंधी योजनाओं को समय ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की करी समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की करी समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Health, Hindi
चंडीगढ़, 3 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गरीब परिवारों की आय के साधन बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों में मिल्क प्रोड्यूसर्स सोसायटियाँ स्थापित की जाएँ। इन सोसायटियों में विधवाओं, स्वयं सहायता समूहों और अंत्योदय परिवारों को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को सहकारिता विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत सोसायटियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान शीघ्र करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा सहकारिता विभाग को आपसी समन्वय के साथ योजनाएँ तैयार कर पशुपालकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब परिवारों के लिए स्थायी आय के साधन व...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 दिसंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे विधानसभा द्वारा जनसंचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह केवल पत्रिका का विमोचन नहीं, बल्कि नई सोच, नई दिशा और नए संकल्प का शुभारंभ है। हरियाणा विधानसभा के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक श्री बी.बी. बत्रा सहित मंत्रीगण, विधायकगण और अधिकारीगण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण और प्रकाशन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘सदन संदेश’ पत्रिका जनता और सदन के बीच संवाद का एक स...