Friday, October 16Malwa News
Shadow

Hindi

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

Hindi
मंडी, 25 मार्च। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली तृतीय इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पिति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 कैंडिडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। भर्ती निदेशक, एआरओ, मंडी कर्नल गौतम निशान्त ने बताया कि आज 25 मार्च, 2026 को मंडी जिला के 399 युवाओं ने भर्ती रैली में  भाग लिया। प्रातः काल 1.6 किमी दौड़ के साथ आज भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिला। इसमें 300 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। ये अभ्यर्थी अब आगे बाकी के शारीरिक मापदंड, दस्तावेज एवं चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे। कर्नल गौतम निशान्त ने बताया कि भर्ती ...
प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई गणना को पूरा करने पर हिमाचल सम्मानित

प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई गणना को पूरा करने पर हिमाचल सम्मानित

Hindi
भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग को सिंचाई गणना 2023दृ2025 के अंतर्गत पहली बार प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई (एमएमआई) गणना सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सचिव जल शक्ति विभाग डॉ. अभिषेक जैन को प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति सचिव वी.एल. कंथा राव भी उपस्थिति थे।मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव जल शक्ति डॉ. अभिषेक जैन ने आज शिमला में यह पुरस्कार औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादकता को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में सिंचाई परियोजनाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार ग्रामीण अ...
तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित

तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित

Hindi
प्रदेश मंे तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकारण (हिमुडा) और हाउसिंग एंड अर्बन डिवेल्पमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) के बीच आज यहां नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया।इस एमओयू के अंतर्गत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकुला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। हिमुडा की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा हुडको की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख नीरज सेठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए नियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने में यह परियोजनाएं मील पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।  संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में...
राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने की भेंट

राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने की भेंट

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोकभवन में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर सहित आयोग के अन्य सदस्यों ने भेंट की।बैठक के दौरान अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की वर्तमान गतिविधियों और पहलों से अवगत करवाया। उन्होंने परीक्षाओं के संचालन, भर्ती प्रक्रियाओं तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अभ्यार्थियों के चयन में पारदर्शिता, दक्षता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और संस्थागत मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।राज्यपाल ने भर्ती प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में आयोग की भूमिका की सराहना की। उन्होंने परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित आधुनिक प्रणालियों को अपनाने के महत्व पर बल दिया।श्र...
लघु रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों का चयन

लघु रोजगार मेले में 160 अभ्यर्थियों का चयन

Hindi
*मंडी, 24 मार्च।* प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी तथा निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला तथा राज्य चयन आयोग हमीरपुर द्वारा जहां सरकारी क्षेत्र में सैकड़ों पद भरे जा रहे हैं, वहीं प्रदेश के सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय, मंडी द्वारा मंगलवार को मंडी में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों ने भाग लेते हुए लगभग 200 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 410 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिला रोजगार अधिकारी मंडी,  अरविंद सिंह चौहान ने मेले के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनका मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि मेले में कंपनियों द्वारा योग्यता...
सेरी पंचायत में किसानों को कृषि वानिकी के महत्व के बारे में अवगत करवाया

सेरी पंचायत में किसानों को कृषि वानिकी के महत्व के बारे में अवगत करवाया

Hindi
मंडी, 24 मार्च। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना–कैफेटेरिया के कृषि वानिकी घटक के अंतर्गत स्थानीय पहल के तहत गोहर खंड की सेरी पंचायत में डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के उप परिसर, औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग, (स्थित गोहर–गुडाहरी) द्वारा एक दिवसीय ऑफ-कैम्पस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल में विभिन्न वैज्ञानिकों डॉ. यूर्मिला कुमारी, डॉ. गरिमा एवं डॉ. कशिश वालिया ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को आरकेवीवाई–कैफेटेरिया यो...
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

Hindi
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से भेंट की।इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं के भविष्य निर्माण और राज्य के समग्र विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को समाज और उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा छात्रों में शोध और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आगे बढ़ाने और नवाचार को प्रोत्साहित करने में पूर्व की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा उच्च शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने और कुशल मानव...
स्टार्टअप इको सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं ने प्रस्तुत किए नवाचार

स्टार्टअप इको सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित, युवाओं ने प्रस्तुत किए नवाचार

Hindi
मंडी, 23 मार्च। जिला उद्योग केंद्र मंडी में आज स्टार्टअप इको सिस्टम पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्टार्टअप के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के समक्ष आ रही समस्याओं की पहचान कर उन्हें संकलित करना एवं उद्योग विभाग के माध्यम से उनका निराकरण करना रहा। साथ ही स्टार्टअप्स को अपने नवाचार प्रस्तुत करने तथा विभागों के साथ संभावित सहयोग के अवसर तलाशने के लिए मंच भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टार्टअप्स ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आईओटीएस द्वारा भूस्खलन निगरानी एवं पूर्व चेतावनी प्रणाली पर प्रस्तुति दी गई, जिसे लूनर टेक्नोलॉजी एवं आईआईटी मद्रास के सहयोग से विकसित किया गया है। यह प्रणाली आसपास के लोगों एवं जिला आपदा प्रबंधन को समय रहते सचेत करने में सक्षम है। सुकेई फिल्म्ज़ ने वाहनों के लिए एक ओटीटी आधारित एप्लिकेशन प्रस्तुत की,&nbs...
श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित 

श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित 

Hindi
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज शिमला में अनाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में जीर्णोद्धार कार्यों के उपरांत श्रद्धांजलि स्थल जनता को समर्पित किया।इस अवसर पर उन्होंने 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। यह विशाल तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक है। आर्मी हेरिटेज म्यूजियम, शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां वर्षभर भारी संख्या में पर्यटक पधारते हैं।इस समारोह में आरट्रैक के अधिकारियों, जवानोें, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।स्मारक और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना भारतीय सेना की शहीदों के प्रति सम्मान की भावना, वीरता, बलिदान तथा देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को  दर्शा...
शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की

शहीद दिवस पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की

Hindi
शहीद दिवस के अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।इस अवसर पर लोक भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अमर शहीदों के अदम्य साहस, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति समर्पण को नमन करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का जीवन और बलिदान युवाओं को साहस, प्रतिबद्धता और निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इनकी देशभक्ति का जज्बा और राष्ट्रीय एकता के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश के लिए सर्...