हरियाणा सरकार की साझेदारी से टी.आई.ई चंडीगढ़ पहली बार 31 जनवरी को एआई शिखर सम्मेलन करेगा आयोजित
चंडीगढ़, 29 जनवरी - हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाने और सूचना प्रौद्योगिकी में नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के सहयोग से दी इंडस एंटरप्रेन्योर्स चंडीगढ़ (टी.आई.ई) द्वारा 31 जनवरी को चंडीगढ़ में पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा। इस एआई शिखर सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जो राज्य सरकार की तकनीक-आधारित विकास और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस शिखर सम्मेलन का थीम “ग्लोकल एआई – रियल इम्पैक्ट” रखा गया है, जिसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से वास्तविक दुनिया में प्रभावशाली और सार्थक परिणाम उत्पन्न करना है। शिखर सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जिनमें ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्न...








