युवाओं को संस्कारयुक्त बनाने व नशे से दूर रहने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम – सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह
चण्डीगढ़, 7 दिसंबर - भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को संस्कारयुक्त बनाने व नशे से दूर रहने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। खिलाडियों को प्रतिभा दिखाने का एक ओर प्लेट फार्म मुहैया करवाया गया है। खेल हमेशा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह रविवार को भीम स्टेडियम खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संदेश दे रहे थे।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ खेलों की तर्ज पर विजेता टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की ट्रॉफी, गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रोंज मेडल के साथ-साथ प्रमाण पत्र और प्रत्येक टीम को देसी घी से बने 10 किलो लड्डू प्रदान किए गए।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के ...








