Thursday, March 19Malwa News
Shadow

Hindi

हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 कर्मचारियों की अनुबंध अवधि बढ़ी

हरियाणा में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 कर्मचारियों की अनुबंध अवधि बढ़ी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर-हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के अंतर्गत स्वीकृत पदों के समक्ष विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में लगे कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 31 मार्च, 2026 (4 माह) तक अथवा सिक्योरिटी ऑफ सर्विस एक्ट, 2024 का पोर्टल क्रियाशील होने तक (जो भी पहले हो) बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र में कहा गया है कि इससे पहले इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि 30 नवंबर, 2025 तक बढ़ाई गई थी। इस संबंध में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) द्वारा 25 मार्च, 2025 को जारी ज्ञापन में दी गई शर्तों का सख्ती से पालन किया जाएगा।...
हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए

हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार और पब में प्रदेशव्यापी अग्नि सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 दिसंबर – हरियाणा सरकार ने नाइटक्लब, बार, पब और अन्य मनोरंजन स्थलों, जहाँ डांस फ्लोर होते हैं, का तत्काल अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्देश ऐसे प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा में हुई चूकों को देखते हुए जारी किए गए हैं।  राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि ये आदेश सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की आग से संबंधित दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।  डॉ. मिश्रा ने हरियाणा में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों के कड़े अनुपालन की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नाइटक्लब, बार, पब और इसी प्रकार के बड़े जनसमूह वाले प्रतिष्ठानों का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट तुरंत करवाएँ। ये ऑडिट राष्ट्रीय भवन संहिता, ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी की बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई एचपीपीसी की बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 दिसंबर --हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) की बैठक में लगभग 3300 करोड़ रुपये की महत्त्वपूर्ण सामग्रियों और सेवाओं की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और बोलीदाताओं के साथ नेगोसिएशन के उपरांत लगभग 127 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित की गई, जिससे राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिली है। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और खाद्य, नागरिक आप...
हड़ताल पर गए चिकित्सक यथाशीघ्र अपनी ड्यूटी जॉइन करें : आरती सिंह राव

हड़ताल पर गए चिकित्सक यथाशीघ्र अपनी ड्यूटी जॉइन करें : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 9 दिसंबर - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार हड़ताल पर गए चिकित्सकों की उचित मांगों के समाधान के लिए संवाद एवं चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने व्यापक जनहित में, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज़ एसोसिएशन के सभी चिकित्सकों से अपील की है कि वे यथाशीघ्र अपनी ड्यूटी जॉइन करें तथा हड़ताल को तुरंत प्रभाव से वापस लें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हड़ताल के दौरान अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को रुकने नहीं दिया। काफी चिकित्सकों , जिनमें मेडिकल रिसर्च , नेशनल हेल्थ मिशन तथा आयुष चिकित्सकों ने मरीजों के ईलाज एवं चिकित्सा सेवाओं को जारी रखने में सहयोग किया है , इसके लिए उनका आभार जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताल पर गए चिकित्सकों को वापस काम पर लौटने का अनुरोध किया है। आरती सिंह राव ने कहा कि हरिय...
ब्रिटेन के विश्वविद्यालय हरियाणा में खोलेंगे कैंपस — युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

ब्रिटेन के विश्वविद्यालय हरियाणा में खोलेंगे कैंपस — युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 09 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को उनके निवास स्थान पर ब्रिटिश दूतावास की डिप्टी हाई कमीश्नर  अलबा स्मेरिग्लियो ने भेंट की। इस दौरान ब्रिटेन के शीर्ष विश्वविद्यालयों द्वारा हरियाणा में कैंपस खोलने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा, उच्च कौशल और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। इस यात्रा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हरियाणा सरकार इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंप...
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई स्थानीय निकायों की हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 दिसंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (स्थानीय निकाय) की बैठक में स्थानीय निकाय विभाग के 22 एजेण्डे रखे गए। इनमें से लगभग 157 करोड़ रुपए से अधिक के 18 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में लगभग 7 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि की बचत हुई।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 11 नगरपालिका व नगरपरिषदों में घर-घर कूड़ा उठाकर साफ एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए 13 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि के कार्यों को मंजूरी प्रदान की। इनमें पानीपत में सीवरेज लाईन को नवीनतम तकनीक से साफ करने के साथ ही अवरूद्ध  पाईप लाइन को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कूड़े का सही निस्पादन करने और सफ...
डॉ.अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, मुख्य सचिव ने दी श्रद्धांजलि

डॉ.अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस, मुख्य सचिव ने दी श्रद्धांजलि

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 दिसंबर—हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय में हुए एक समारोह में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. अंबेडकर को भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार और दूरदर्शी समाज सुधारक के रूप में स्मरण करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों को न्याय, समानता और गरिमा दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ.अंबेडकर के आदर्श और सिद्धांत आज भी भारत की लोकतांत्रिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संवैधानिक आरक्षण नीति सामाजिक सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण साधन है, जो समाज के सबसे वंचित वर्गों को समान अवसर प्रदान कर आगे बढ़ने और प्रगति करने का मौका देता है। ...
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने खेल विश्वविद्यालय, राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने खेल विश्वविद्यालय, राई के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 8 दिसंबर - हरियाणा के राज्यपाल एवं  विश्वविद्यालय  के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष ने आज सोनीपत के राई में स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अशोक कुमार, विधायक श्रीमती कृष्णा गहलावत, डीसी श्री सुशील सारवान, पांचजन्य समाचार पत्र के संपादक श्री हितेश शंकर, रजिस्ट्रार श्री जसविन्दर सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि खेलों में उत्कृष्टता अब केवल शारीरिक क्षमता का परिणाम नहीं है, बल्कि विज्ञान आधारित प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती, पोषण विज्ञान, मनोविज्ञान और आधुनिक तकनीक का समन्वय नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रशिक्षण के इसी समग्र मॉडल को अप...
एचकेआरएन से जुड़े भुगतानों की समय पर अदायगी हेतु एसओपी जारी

एचकेआरएन से जुड़े भुगतानों की समय पर अदायगी हेतु एसओपी जारी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 दिसंबर— हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम   (एचकेआरएन) को समय पर एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित करने तथा वैधानिक दायित्वों, विशेषकर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के सुचारू और समयबद्ध अनुपालन के लिए एक सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों को जारी एक पत्र में कहा कि इस एसओपी का उद्देश्य एचकेआरएन के माध्यम से तैनात अनुबंध कर्मचारियों के भुगतान तंत्र में एकरूपता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि वैधानिक दायित्व, विशेषकर ईपीएफ अनुपालन केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत सुनिश्चित किए जाएंगे और विभाग सीधे तौर पर पीएफ खातों का संचालन नहीं करेंगे। एसओपी के अनुसार, भुगतान प्रक्रिया में सभी संब...
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की सख्त चेतावनी, अब खेलों में गुंडागर्दी नहीं

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की सख्त चेतावनी, अब खेलों में गुंडागर्दी नहीं

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 दिसंबर। हरियाणा के खेल जगत में अनुशासन और छवि को लेकर बड़ा निर्णय हुआ है। हाल ही में तेजी से बढ़ रहे हथियारों के प्रदर्शन, हिंसक वीडियो और अनुचित सोशल मीडिया व्यवहार को रोकने के लिए हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन (एचओए) ने खिलाड़ियों और कोचों के लिए कठोर एडवाइजरी जारी की है।यह एडवाइजरी हाल ही में सामने आए उन मामलों के बाद जारी की गई है, जिनमें कुछ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों द्वारा बंदूकें, हथियारों और हिंसा से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थीं। इन घटनाओं को न केवल खेलों की गरिमा के खिलाफ माना गया, बल्कि युवाओं के लिए गलत संदेश फैलाने वाला बताया गया।एचओए ने यह कदम अधिवक्ता राजनारायण पंघाल द्वारा दर्ज की गई शिकायत और हरियाणा के अर्जुन पुरस्कार तथा भीम पुरस्कार विजेताओं सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा उठाए गए कड़े विरोध के बाद लिया गया। सभी ने इस प्रवृत्ति को खेलो...