Thursday, March 19Malwa News
Shadow

Hindi

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जहां छोटे साहिबजादों को दीवार में चिनवाया गया, वहां पहुंच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेका माथा

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जहां छोटे साहिबजादों को दीवार में चिनवाया गया, वहां पहुंच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेका माथा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 दिसंबर- इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुँचे। यह वही पावन धरती है जहाँ धर्म, सत्य और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों—बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी ने अल्पायु में ही सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर बाल दिवस छोटे साहिबजादों को स्मरण करने और भावी पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा देने का महान दिवस है। मुख्यमंत्री ने उस ऐतिहासिक स्थल पर माथा टेका, जहाँ अत्याचार के सामने झुकने से इनकार करने पर साहिबजादों को दीवार में चुनवा दिया गया था। मुख्यमंत्री ने नतमस्तक होकर बाल्यावस्था में ही प्रदर्शित की गई उस नैतिक दृढ़ता और आस्था को नमन किया, जिसने सम्पूर्ण मानवता को साहस और सत्य के मार्ग...
दशम पातशाह परिवार का बलिदान राष्ट्र हित की कुर्बानी के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री

दशम पातशाह परिवार का बलिदान राष्ट्र हित की कुर्बानी के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दशम पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के परिवार के बलिदान से जुड़ी कहानी जितनी बार पढ़ेंगे, सुनेंगे और जानेंगे उतनी बार ही राष्ट्र हित में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्य के 3450 स्कूलों के 6 लाख विद्यार्थियों ने हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेजी व संस्कृत विषयों पर आयोजित निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें हिन्दी में जीन्द की प्रियंका, पंजाबी में कैथल की चरणजीत कौर, संस्कृत में अम्बाला की रिद्वि तथा अंग्रेजी में अम्बाला की जसलीन कौर अव्वल रही। मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस...
राखीगढ़ी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय बजट में 500 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

राखीगढ़ी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए केंद्रीय बजट में 500 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली सभ्यता की साक्षी राखीगढ़ी को देश के एक प्रतिष्ठित वैश्विक पहचान वाले स्थल के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार भी राखीगढ़ी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को समझते हुए इसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री आज भारत की प्राचीनतम सभ्यता की धरोहर पावन भूमि राखीगढ़ी में आयोजित दूसरे राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हड़प्पा ज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन किया। महोत्सव में शिल्प मेला, विरासत दौड़, वर्कशॉप, प्रदर्शनी, ...
217 संकल्पों में से 54 पूरे, लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण को मिली नई दिशा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

217 संकल्पों में से 54 पूरे, लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण को मिली नई दिशा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 दिसंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्पों में से अब तक 54 संकल्पों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इनमें महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प 'लाडो लक्ष्मी योजना' भी शामिल है, जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री आज भारत की प्राचीनतम सभ्यता की गौरवशाली धरोहर पावन भूमि राखीगढ़ी में आयोजित दूसरे राज्य स्तरीय राखीगढ़ी महोत्सव के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुनावी वादों को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा ...
सुशासन विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ — मुख्यमंत्री

सुशासन विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ — मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सुशासन एक विकसित भारत और एक विकसित हरियाणा बनाने के लिए सबसे मजबूत स्तंभ है। राज्य सरकार अपनी सेवाओं को एक मिशन के रूप में ले रही है और हम ऐसा हरियाणा बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं, जहां न्याय सुलभ हो, सेवा त्वरित हो और हर नागरिक सशक्त हो, यही सच्चा सुशासन है। मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्य-स्तरीय सुशासन दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर साल की तरह आज भी पूरे राज्य में 'सुशासन दिवस' मनाया जा रहा है। पंचकूला के इस राज्य स्तरीय समारोह सहित सभी 23 जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा,...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों को 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 दिसंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभागों को ‘डिजिटल हरियाणा’ के सपने को हकीकत में बदलने में दिए गए उनके योगदान के लिए 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए। इनमें चार राज्य स्तरीय (फ्लैगशिप योजना) और पांच राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं। यह अवार्ड पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय सुशासन दिवस के कार्यक्रम में दिये गए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में सरकारी सेवा के दौरान डिजिटल माध्यम से कार्यों को सरल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में डिजिटल सुधार लागू कर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समयबद्ध ...
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैं

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा—उनके आदर्श हरियाणा को नई दिशा दे रहे हैं

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 दिसंबर --हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी राजनेता बताया। उन्होंने कहा स्वर्गीय श्री अटल जी का जीवन ईमानदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-केंद्रित शासन का प्रतीक रहा। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि वे अपने विचारों में जितने दृढ़ थे, उतने ही अपने मूल्यों और सिद्धांतों में भी अडिग थे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में राज्यस्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन अटल जी हमेशा अपने आदर्शों पर अटल रहे। उनके जीवन को निरंतर प्रेरणा का स्रोत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जी...
विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन:नायब सिंह सैनी

विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर सरकार विदेशों में और कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव का और भव्य तरीके से करेगी आयोजन:नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 दिसंबर - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर आगामी समय में विदेशों और कुरुक्षेत्र में और भव्य तरीके के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 का आयोजन करेगी। इस महोत्सव के जरिए पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को देश विदेश के आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करने के लिए पूरी योजना तैयार करेगी। अहम पहलू यह है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 के सरस और शिल्प मेले का आयोजन 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।  इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जय...
अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी

अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 दिसंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क से हरियाणा पुलिस के बैच संख्या-93 के जवानों द्वारा आयोजित अटल जनसेवा को समर्पित दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की स्मृति में आयोजित यह दौड़ एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रेरणास्पद प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज सांय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह  भारतीय पुलिस के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस पासिंग-आउट बैच को सामूहिक शपथ दिलवाएंगे। इस ऐतिहासिक बैच में कुल 5,061 जवान शामिल हैं, जिनमें 4,191 पुरुष एवं 870 महिला जवान हैं। इस प्रकार, इस बैच में 20.75 प्रतिशत महिला भा...
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को दी कई सौगात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 24 दिसंबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पंचकुला आगमन पर हरियाणा को एक साथ कई सौगातें दी हैं। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित थे। श्री शाह आज यहां सहकारी सम्मेलन में पहुंचे थे। इस अवसर पर  सम्मेलन  में बतौर मुख्य अतिथि श्री अमित शाह ने जिला भिवानी में दूध शीतकरण केंद्र सलेमपुर प्लांट , जिला रेवाड़ी के हैफेड आटा मिल जाटूसाना तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा तैयार आईवाईसी के पोर्टल का पंचकुला से रिमोट द्वारा ई -लोकार्पण किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने इसी अवसर पर हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के 5 लाभार्थियों को रुपे -प्लैटिनम डेबिट कार्ड तथा हरियाणा में कृभको द्वारा बनाए गए 2 एम-पैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाण-पत्र  का वितरण किया। उन्होंने कृभको द्वारा ...