Saturday, May 30Malwa News
Shadow

Hindi

‘पंजाब बचाओ’ रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आह्वान – विकास, सुरक्षा और सुशासन का समय

‘पंजाब बचाओ’ रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आह्वान – विकास, सुरक्षा और सुशासन का समय

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 फरवरी-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अमृतसर में आयोजित ‘पंजाब बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही पावन भूमि है जहां से श्री हरमंदिर साहिब से ‘सरबत दा भला’ का संदेश पूरी दुनिया में गया। यह वही धरती है जहां जलियांवाला बाग की मिट्टी आज भी स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की गवाही देती है। पंजाब ने भारत माता को भगत सिंह, उधम सिंह और सुखदेव जैसे अमर सपूत दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी महान और पवित्र  धरती पर ‘पंजाब बचाओ’ का नारा लगाना पीड़ा भी देता है और संकल्प को मजबूत भी करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आत्ममंथन की आवश्यकता है क्या पंजाब का नौजवान सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है, या नशे और निराशा के अंधकार में धकेला जा रहा है? क्...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रगति पथ पर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रगति पथ पर – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 21 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अमृतसर में सैनी समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से समाज की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज उन्हें समाज के परिवारजनों से मिलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी आज उनके पास है, वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपी गई है। इस सम्मान के लिए उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कार्य करने और 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है,...
मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित

मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 20 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, नागरिकों को बेहतर आवासन सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा शहरी योजना एकीकरण में सुधार के उद्वेश्य से आवासन बोर्ड हरियाणा को भंग कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में विलय कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन हरियाणा विधानसभा में सरकारी संकल्प पेश करते हुए बोल रहे थे।    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आवासन बोर्ड और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, दोनों के कार्य लगभग एक समान थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवासन बोर्ड हरियाणा में कार्यरत सभी कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।  यह संकल्प हरियाणा आवासन बोर्ड अधिनियम, 1971 की धारा 80 की उपधारा (1...
देश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

देश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 20 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश को अलग-अलग स्थानों पर शर्मिंदा करना और भारत की छवि को ठेस पहुंचाना कुछ लोगों के डीएनए में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा अपनाए गए विरोध के तरीके को बेहद अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस समिट में पूरे विश्व से प्रबुद्धजन, नीति-निर्माता और प्रतिनिधि भाग लेने के लिए आए हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर समिट के अंदर जिस प्रकार का अशोभनीय कार्य किया गया है, वह न केवल अनुचित है बल्कि देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वाले लोगों क...
पशुओं के पॉलिक्लिनिक एवं अस्पतालों के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी : श्याम सिंह राणा

पशुओं के पॉलिक्लिनिक एवं अस्पतालों के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी : श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 19 फरवरी - हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पशुओं के पॉलिक्लिनिक एवं अस्पतालों के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी ताकि पशुपालकों के पशुधन का सस्ते में ईलाज हो सके। उन्होंने बताया कि आज हाई पावर्ड परचेज कमेटी में गैस एनेस्थीसिया मशीन , अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड टेस्ट उपकरण तथा "बायो सेफ्टी लैब्स लेवल - 2" स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। श्री राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी के सदस्य हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी उपस्थित थे। इनके अलावा , पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया , महानिदेशक डॉ प्रेम सिंह , संयुक्त निदेशक डॉ सुखदेव राठी , आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक श्री पंकज , वित...
मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ सफाई, कचरा प्रबंधन एवं प्रशासनिक सुधारों पर की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ सफाई, कचरा प्रबंधन एवं प्रशासनिक सुधारों पर की समीक्षा बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 फरवरी  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने   संत कबीर कुटीर निवास स्थान पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलों में सफाई, कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, शिकायत निवारण सिस्टम को मजबूत करने और प्रशासनिक क्षमता में सुधार करनरे पर फोकस किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. यशपाल भी मौजूद रहे। सुशासन सहयोगियों ने मुख्यमंत्री को जिलों में जमीनी स्तर पर आने वाली मुख्य चुनौतियां और अपने-अपने जिलों में किए जा रहे नए तरीकों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कचरा अलग-अलग करने, नालों की सफाई, सीवरेज दुरूस्त करने, मैनपावर की कमी और लोगों में जागरूकता की कमी से जुड़े मुद्दों पर बात की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में शामिल ह...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना में 103.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को दी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना में 103.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को दी सौगात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 फरवरी — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर आमजन के जीवन को सरल और बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री ने तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है, जिन पर 28 करोड़ 54 लाख 7 हजार रुपये की लागत आई है। वहीं दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी, जिनकी कुल लागत 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, खेल और स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। नरवा...
नीयत, नीति और अंत्योदय के संकल्प पर ही प्रदेश में तीसरी बार बनी सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नीयत, नीति और अंत्योदय के संकल्प पर ही प्रदेश में तीसरी बार बनी सरकार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,18 फरवरी -हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की नीयत, नीति और अंत्योदय के संकल्प पर ही प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनी है। उचाना के विकास के पहिए को अब और भी तीव्र गति दी जाएगी और यहां की खुशहाली में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री जींद के उचाना में बुधवार को धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर आयोजक एवं उचाना विधानसभा से विधायक श्री देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री ने मुख्यमंत्री  श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 103 करोड़ 31 लाख रुपये लागत की 5 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किए हैं। इनमें 28 करोड़ 54 लाख रुपये लागत के 3 उद्घाटन और 74 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत के 2 शिलान्यास शामिल हैं। इस दौरान प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबी...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना हल्के में खोला घोषणाओं का पिटारा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना हल्के में खोला घोषणाओं का पिटारा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 फरवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद जिले के उचाना विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई  सहित मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा उचाना में नई अतिरिक्त अनाज मंडी और मार्केट कमेटी के भवन का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को उचाना में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान उचाना विधानसभा के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये, इसके अतिरिक्त उचाना शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, पिछड़ा समाज की धर्मशाला तथा अग्रवाल समाज की धर्मशाला के लिए स्वेच्छिक कोटे से 11-11 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गांव थुआ के मोगा नंबर 3600 एल बधाना माइनर के खाल को&nb...
हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा संकल्प पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों, बेहतर अवसंरचना और अत्याधुनिक प्रशिक्षण से सशक्त बनाकर हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के आधुनिकरण पर 300 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है और 5500 नए पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कमांडो प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला में स्वैट कमांडो कोर्स के छठे बैच के समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस कोर्स में 88 जवानों, जिसमें 11 पी.एस.आई. और 77 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं, को आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित आभासी फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र क...