जिला में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में स्वास्थ्य विभाग सजग एवं सतर्क – खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
चण्डीगढ़, 4 जनवरी - हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में बेहतरीन और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना, चिरायु हरियाणा योजना और सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण से गरीब एवं मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों तक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर, निःशुल्क दवाइयां और जांच सेवाओं से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है।
श्री गौरव गौतम आज जिला पलवल में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) कैम्प परिसर में सरकारी डिस्पेंसरी का शुभारंभ करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
ख...








