मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के साच पास क्षेत्र में कालाबन-सतरुंडी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चुनाव परिणामों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत तथा जनहितकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों ने विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाली राजनीति का समर्थन किया है। उन्होंने चुनाव में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 53 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव हुए जिनमें से 29 शहरी स्थानीय निकायों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित 2400 प्रधान तथा 2300 उप-प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्य...
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण के भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा ताकि प्रदेश सरकार इन मामलों में उचित निर्णय ले सके।मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टा के विरुद्ध जन आंदोलन शुरू किया है तथा नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को निर्दे...
मंडी, 30 मई। पंचायत चुनाव के दौरान विकास खंड मंडी सदर के मॉडल मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा में मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस पहल के तहत मतदान के लिए पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि मॉडल मतदान केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 162 लोगों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त 202 लोगों के एक्स-रे किए गए, जिनमें से 12 मामलों में एक्स-रे रिपोर्ट असामान्य पाई गई। ऐसे लोगों को आगे आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और जांच करवाने की सलाह दी गई।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का उद्देश्य लोगों को मतदान के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बनाना है। इस पहल को मतदाताओं से स...
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के 21 विद्यार्थियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिह सुक्खू से भेंट की और अपने शैक्षणिक अनुभव साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योेजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाकर जीवन में अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न सुधार किए हैं ताकि विद्यार्थियों को उनके घरों के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 156 से अधिक स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को कला, विज्ञान और वा...
एशियन कुराश कप (सीनियर वर्ग) के कांस्य पदक विजेता सौरव सुमन ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। यह प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई, 2026 तक उज्बेकिस्तान के नुकुस में आयोजित की गई थी।सौरव सुमन जल शक्ति विभाग में कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर कार्यरत हैं तथा वर्तमान में शिमला जिले के मतियाना में अपनी सेवाएं दे रहे हैैं। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।मुख्यमंत्री ने सौरव सुमन को उनकी लगन और कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।...
मंडी, 29 मई।
नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के प्रशासनिक भवन स्थित परीक्षा हॉल में मतगणना प्रक्रिया का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस पर मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया, टेबल प्रबंधन, अभिलेख संधारण, परिणाम संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों को मतगणना के दौरान पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी रुपिंदर कौर ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ करें। उन्होंने ...
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस विद्यालय को हाल ही में सीबीएसई पाठयक्रम के अंतर्गत लाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे यहां विद्यार्थियों के साथ संवाद करने आए हैं। राज्य सरकार ने 150 से अधिक विद्यालयों में सीबीएसई पाठयक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ संवाद करने से उन्हें उनकी समस्याओं को समझने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने का अवसर मिलता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय के सीबीएसई संस्थान बनने के बाद नेरवा स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसलिए राज्य सरकार ने विद्यालय को दो शिफ्टों में संचालित करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि नेरवा में 5 करोड़ रुपये की लागत से नया स्कूल भवन निर्मित किया जाएगा, इसका निर्माण कार्...
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित पुस्तक ‘सिटी लिमिट्स-द क्राइसिज़ ऑफ अर्बनाइजेशन’ का विमोचन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ आबोहवा और पानी का उपहार दिया है और इन संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी और सबसे बड़े शहर के रूप में शिमला ने पिछले कुछ वर्षों में अनेक बदलाव देखें है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से लेकर अब तक शिमला शहर में हो रहे बदलावों को देख रहे हैं। जहां पहले जंगल हुआ करते थे, वहां अब इमारतें बन गई हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सुनियोजित निर्माण आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर को तारों के जाल से निजात दिलवाने के लिए 145 करोड़ रुपये की लाग...
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज ‘देव भूमि’ हिमाचल प्रदेश में एक समर्पित धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस सर्किट के माध्यम से प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों, शक्तिपीठों, मठों और धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क, आधुनिक सुविधाओं और मजबूत संपर्क व्यवस्था से जोड़ा जाना चाहिए। इससे न केवल प्रदेश की धार्मिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण भी होगा।राज्यपाल ने यह बात आज कांगड़ा जिले स्थित मां ज्वाला देवी जी मंदिर में शीश नवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं।राज्यपाल ने मां ज्वाला देवी जी से प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश म...