स्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 01 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया के संकल्प को साकार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि “ग्लोकल एआई – रियल इम्पैक्ट” केवल एक विषय नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता है, जिसमें वैश्विक सोच को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
मुख्यमंत्री शनिवार देर सायं चंडीगढ़ में आयोजित टी.आई.ई. एआई शिखर सम्मेलन–2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दि इंडस एंटरप्रेन्योर्स (TiE) चंडीगढ़ द्वारा आयोजित यह शिखर सम्मेलन भविष्य की तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाला सशक्त मंच है।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री जे. गणेशन तथा टी.आई.ई. चंडीगढ़ के प्रेसिडे...








