कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने 28 सरकारी स्कूलों के बच्चों संग मनाई दीपावली
चंडीगढ़ 16 अक्टूबर- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने दिवाली पर इस बार खास पहल शुरू की है।उन्होंने फरीदाबाद जिले के 28 सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चों को 15 हजार देसी घी के लड्डू वितरित कर खुशियों की सौगात दी।
इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने कहा कि त्योहारों का असली अर्थ तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटी जाएं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और उनकी मुस्कान ही सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने कामना की कि आने वाला दिवाली का त्योहार प्रदेश व देश के लोगों के जीवन में खुशियाँ ले कर आए।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का है और इस सपने को पूरा करने में बच्चे भविष्य के भारत के निर्माण ...