हरियाणा को मिला 2,000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफ़ा – पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 17 अगस्त – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा को सीधे तौर पर लाभान्वित करने वाली 2,000 करोड़ रुपये की लागत की दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं के अंतर्गत अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 परियोजना के तहत सोनीपत और बहादुरगढ़ के लिए दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व योगदान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह दिन हरियाणा और विशेषकर एनसीआर के विकास की गाथा में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे और UER-2 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क प...








