Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं, प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं, प्रजापति समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 13 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मिट्टी से बर्तन बनाने की कला हमारी अमूल्य धरोहर है, मिट्टी के बर्तन बनाना मात्र एक कला ही नहीं है बल्कि प्रजापत समाज की कलात्मक सोच, उसकी कुशलता और कौशल का प्रतीक है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हरियाणा के हर मेहनतकश को सम्मान मिले, उसे ताकत मिले और उसकी प्रगति के नए रास्ते खुलें। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज जिला भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अनेक बड़ी घोषणाएं की और भिवानी जिला को विकास कार्यो की सौगात देते हुए 234 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत की ...
मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,13 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करीब साढ़े 10 वर्षों से नशे की समस्या के खिलाफ हमारे युवा पूरे हरियाणा प्रदेश में एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। पिछले दिनों पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ साइक्लोथॉन यात्रा निकाली गई, जिसमें करीब साढ़े 7 लाख से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार सुबह कैथल में अंबाला रोड पर आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व हजारों की संख्या में इस आयोजन में भाग ले रहे प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। हॉफ मैराथन के ब्रांड एंबेसडर पैरालंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह व पर्वतारोही रीना भट्टी ने भी हाफ मैराथन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी दौड़ लगाकर युवाओं को स्वस्थ रहने व नशे के खिलाफ ए...
लोहगढ़ में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख रुपये का दिया  योगदान

लोहगढ़ में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख रुपये का दिया  योगदान

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 जुलाई – सिख विरासत के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देते हुए तीन व्यक्तियों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट, लोहगढ़ को कुल 26 लाख रुपये का दान प्रदान किया। दान राशि के चेक यहां चंडीगढ़ में केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल को औपचारिक रूप से सौंपे गए। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रभलीन सिंह भी उपस्थित थे, जो ट्रस्ट के कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए आगे आए दानदाताओं में एचबीएस और स्पेस फाइव आर्किटेक्ट ग्रुप के निदेशक श्री हरकरण सिंह बोपाराय शामिल हैं, जिन्होंने 11 लाख रुपये का योगदान दिया; एके कंस्ट्रक्शन ग्रुप के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिन्होंने 10 लाख रुपये का दान दिया; और अंतर्...
विद्यार्थी विकसित भारत के संकल्प को करें साकार — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विद्यार्थी विकसित भारत के संकल्प को करें साकार — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहते हुए विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में 10वीं और 12वीं के प्रदेश व जिला स्तर के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी संकायों में प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के वाले 275 विद्यार्थियों को सम्मानित किया व उनका हौंसला बढाया।        मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुधारों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में न केवल स्कूली शिक्षा, बल्...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन: 42 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया चार्जशीट

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन: 42 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया चार्जशीट

Haryana, Hindi
डीगढ़, 12 जुलाई -- जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) में सामने आए टेंडर प्रक्रिया की अनियमितताओं के मामलों को लेकर विभाग के 42 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। मामला रोहतक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) से जुड़ा है। इनके खिलाफ अब विभागीय जांच होगी। कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। किसी भी प्रकार की ना तो कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी और ना ही भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा जाएगा। रोहतक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) के संबंध में सरकार को शिकायत मिल रही थी कि नियमों को अनदेखा करते हुए सिविल कार्य करवाएं जा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं को बरता जा रहा है। जिसके बाद सरकार की तरफ से इसकी जांच ...
रोजगार मेला सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम: कृषि मंत्री

रोजगार मेला सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम: कृषि मंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 जुलाई -- केंद्र सरकार की रोजगार सृजन योजना के अन्तर्गत देश के 47 शहरों के साथ-साथ इसी श्रृंखला में उत्तर रेलवे के मुख्य कारखाना जगाधरी वर्कशॉप द्वारा यमुनानगर में 16वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुमानित 200 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शामिल होकर देश के युवाओं को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रोजगार मेला भारत सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह न केवल युवाओं को अवसर देता है, बल्कि युवाओं को सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भी भागीदारी का मार्ग प्रदान करता है। लाखों युवाओं को बिना पर...
हरियाणा सरकार इंजीनियरिंग कार्यों की निगरानी के लिए “चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट क्वालिटी मॉनिटर्स” के रूप में युवाओं की लेगी सेवाएं

हरियाणा सरकार इंजीनियरिंग कार्यों की निगरानी के लिए “चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट क्वालिटी मॉनिटर्स” के रूप में युवाओं की लेगी सेवाएं

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 जुलाई - हरियाणा में अब प्रोफेशन्लस युवा विभिन्न विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इंजीनियरिंग कार्यों की गुणवत्ता और तय समयावधि में उनके पूरा होने तक निगरानी सुनिश्चित करने के लिए योग्य युवाओं की "चीफ मिनिस्टर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट क्वालिटी मॉनिटर्स" के रूप में सेवाएं ली जाएंगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण की बैठक में लिया गया। गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और गुणवत्ता में कोई भी समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा और उत्साह के साथ सरकार को इस...
मुख्यमंत्री का निर्देश: कृषि नलकूपों को चरणबद्ध ढंग से सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए

मुख्यमंत्री का निर्देश: कृषि नलकूपों को चरणबद्ध ढंग से सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र के सभी नलकूपों को चरणबद्ध रूप से पूरी तरह सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (PM-KUSUM) के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा बिजली उत्पादन निगम (HPGCL) हर जिले में कम से कम दो कृषि फीडरों के सौरकरण के लिए पांच—पांच एकड़ के स्थानों को चिह्नित करे, जहां सोलर पैनल स्थापित कर कृषि नलकूपों को सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति दी जा सके। गन्नी खेड़ा गांव में 300 एकड़ भूमि पर सोलर प्लांट प्रस्तावित मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि पंचकूला जिले...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास परियोजनाओं में अनाधिकृत अनुबंध वृद्धि पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास परियोजनाओं में अनाधिकृत अनुबंध वृद्धि पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए आदेश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सक्षम प्राधिकारी की स्पष्ट पूर्वानुमति के बिना किसी भी विकास कार्य में अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की राशि बढ़ाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों—चाहे वे विभागीय अधिकारी हों या कंसल्टेंट—के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि यदि किसी भी कॉन्ट्रैक्ट में गलत एस्टीमेट तैयार करने के कारण वृद्धि होती है, तो ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दोषी पाए जाने वालों को चार्जशीट के साथ साथ अनिवार्य सेवानिवृत्त भी किया जाये।   मुख्यमंत्री आज यहाँ लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग से संबंधित कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में प्रक्रियागत चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास परियोजनाओं की प्रगति की स...