Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर के सिद्धांत का प्रमाण है साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय कैंपस – मुख्यमंत्री

वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर के सिद्धांत का प्रमाण है साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय कैंपस – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को गुरुग्राम में  साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय कैंपस का उद्घाटन किया और विश्वविद्यालय का अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दूरदर्शिता के साथ ही वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर के सिद्धांत पर अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के रूप में गुरुग्राम में साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय कैंपस की स्थापना भारत में उच्च शिक्षा के मानकों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता के साथ विदेशी निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि यूनिवर्सिटी ऑफ साउथेम्प्टन, जो विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में से एक है,&nbs...
हरियाणा में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 3 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

हरियाणा में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 3 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 जुलाई--हरियाणा सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की 3 सेवाओं जबकि उद्योग तथा वाणिज्य विभाग की एक सेवा को सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इनकी समय-सीमा निर्धारित की है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, अब आठवीं या दसवीं या 12वीं कक्षा तक छात्रावास के साथ या उसके बिना अपेक्षित दस्तावेज पूरे करने पर निजी विद्यालय खोलने की अनुमति के लिए 15 दिन जबकि निजी विद्यालय को मान्यता प्रदान करने के लिए 45 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा, आठवीं या दसवीं या 12वीं कक्षा तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अलावा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली अथवा अन्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र अपेक्षित दस्तावेज पूरे करने के 30 दिन के अन्दर जारी किया जाएगा।इसी प्रकार, उद्योग तथा वाणिज्य विभाग क...
अगले महीने हरियाणा में 2,256 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया जाएगा उद्घाटन – आरती सिंह राव

अगले महीने हरियाणा में 2,256 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया जाएगा उद्घाटन – आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 जुलाई – हरियाणा स्वास्थ्य विभाग प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, कार्यबल और सेवाओं में सुधार के लगातार तीव्र प्रयास कर रहा है। विभाग ने 720 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है और अस्पतालों में शेष पदों को भरने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज पंचकूला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यभर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक अस्पतालों सहित 785 चिकित्सा संस्‍थानों को अपग्रेड किया जाना है। इनमें से 534 के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण और नवीनीकरण कार्यों में तेज़ी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ नियमित समन्वय बैठकें की जा...
अधिकारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें: रणबीर गंगवा

अधिकारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें: रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,15 जुलाई -- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टोरलेंस की नीति पर काम कर रही है, किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। श्री गंगवा मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से रुबरू हुए थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य यही है कि जनता को क्वालिटी के साथ मूलभुत सुविधायें मिलें। रोहतक में जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े जिन 42 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, वहां सिविल कार्यों को करवाने में अनियमितताएं बरती गयी थीं। दोनों विभागों पर उनकी नजर है, अधिकारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर तय समय पर हल करें, इस बारे भी निर्देश दिए जा चुके हैं। हरियाणा में बारिश के पानी की निकासी के व्यवस्था के बारे में पूछे गए सवाल पर बोलते हुए कै...
महेंद्रगढ़ जिला के किसानों को मिली 1400 लाख रूपये के सात प्रोजेक्टों की सौगातें  : श्रुति चौधरी

महेंद्रगढ़ जिला के किसानों को मिली 1400 लाख रूपये के सात प्रोजेक्टों की सौगातें  : श्रुति चौधरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 15  जुलाई - हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने दक्षिण हरियाणा के किसानों के लिए एक साथ कई सौगातें दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मिलकर महेंद्रगढ़ जिला के लिए करीब 1400 लाख रूपये के सात प्रोजेक्ट मंजूर करवाए हैं, जिनका आज शिलान्यास भी कर दिया गया है। इससे लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में 3250 एकड़ से ज्यादा भूमि में जल संरक्षण और तालाबों को रीचार्ज करने में मदद मिलेगी। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव पथरवा , जवाहरनगर तथा नंगला में जल संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट बनाया जायेगा जिसको जड़वा डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ा जाएगा।  इस प्रोजेक्ट पर कुल 460.13 लाख रूपये खर्च होंगे , इससे उक्त तीनों गांवों की 600 एकड़ भूमि को सिंचित किया जा सकेगा। इसी प्...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए 41.30 करोड़ रुपये की राशि को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए 41.30 करोड़ रुपये की राशि को दी मंजूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए 41.30 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी चरखी दादरी जिले में स्थित एक सिंचाई नहर है। यह वृहद लोहारू नहर प्रणाली का एक हिस्सा है। उन्होंनें बताया कि यह परियोजना 31 दिसंबर, 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इसका उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाना, पर्याप्त तालाब भरना सुनिश्चित करना और किसानों तथा अन्य लाभार्थियों के लिए पेयजल की उपलब्धता में सुधार करना है। प्रस्ताव के एक भाग के रूप में, भविष्य की सिंचाई मांगों को पूरा करने के लिए वितरक की निर्वहन क्षमता को बढ़ाकर 235 क्यूसेक किया जाएगा। *यह डिस्ट्रीब्यूटरी बध...
कौशल के बल पर विश्व में सशक्त और अग्रणी देश बनेगा भारत: गौरव गौतम

कौशल के बल पर विश्व में सशक्त और अग्रणी देश बनेगा भारत: गौरव गौतम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 जुलाई-- हरियाणा के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में कौशल विकास का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हम केवल मैकेनिक, इंजीनियर, टैक्नालॉजी तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे कहीं आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसरों का सृजन किया जा रहा है। भारत में रोजगार सृजन नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। श्री गौरव गौतम सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कौशल भारत-सशक्त भारत’ विजन को विस्तार देने के उद्देश्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल में ‘कौशल भारत-सशक्त भारत’ थीम के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता रोजगार मेले में बतौर मु...
हरियाणा विज़न 2047 दस्तावेज के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

हरियाणा विज़न 2047 दस्तावेज के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 जुलाई - स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान द्वारा हरियाणा के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए हरियाणा विज़न 2047 दस्तावेज़ तैयार किया जा रहा है। इस दस्तावेज के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में हरियाणा विकास और नवाचार के नए प्रतिमान स्थापित करे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विज़न दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया को अधिक सहभागी और व्यापक बनाने के लिए जन परामर्श सर्वेक्षण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी हेतू राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा एक पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने विचार, सुझाव और अपेक्षाएँ सीधे सांझा कर सकते हैं, जो इस महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ का हिस्सा बनेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस पोर्टल का लिंक एनआईसी द्वारा बीएएमएस, वित्त विभाग,&nbs...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी कल्याणदेव महाराज जी की 21वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी कल्याणदेव महाराज जी की 21वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में स्थित शुकदेव आश्रम में स्वामी कल्याणदेव महाराज जी की 21वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी कल्याण देव जी महाराज की प्रतिमा का भी अनावरण किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हम माँ गंगा के पावन तट पर स्थित महान महर्षि शुकदेव की धरती पर एकत्रित हुए हैं। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम विशेष स्थान है। यह आश्रम न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि शिक्षा, सेवा और संस्कृति का भी प्रतीक है। स्वामी जी की प्रतिमा नई पीढ़ियों को स्वामी जी के कार्यों, सिद्धांतों और आदर्शों की हमेशा याद दिलाती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी ओमानन्द जी महाराज इस आश्रम की परंपरा को आगे बढ़ा...
गन्नौर इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की समीक्षा बैठक

गन्नौर इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की समीक्षा बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 जुलाई -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को जिला सोनीपत के गन्नौर स्थित 'इंडिया इंटरनेशनल फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट' (आई.आई.एच.एम.) का दौरा कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंडी प्रशासन, निर्माण कंपनी व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने व परियोजना को तय समयावधि में पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल हरियाणा के किसानों बल्कि देशभर के फल, सब्ज़ी, फूल, मछली, पोल्ट्री व डेयरी उत्पादकों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच दिलाने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह मार्केट राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित है और इसकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से बेहतर कनेक्टिविटी है। मुख्यमंत्री ने कहा ...