मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: हरियाणा विधानसभा सत्र 22 अगस्त से होगा आरंभ
चंडीगढ़, 01 अगस्त— हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि हरियाणा विधानसभा का आगामी सत्र 22 अगस्त से बुलाया जाएगा। सत्र की अवधि का निर्णय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी द्वारा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसमें उन्होंने मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए अहम निर्णयों की जानकारी दी।
गरीब केंद्रित नीतियां, सशक्त भारत की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गरीब को मजबूत एवं सशक्त बनाया जाए, जबकि कांग्रेस सरकारें सिर्फ "बड़े आदमियों" के लिए योजनाएं बना...








