Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी- परिवहन मंत्री

रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी- परिवहन मंत्री

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 6 अगस्त- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने ने बताया पिछले वर्षों की भांति  इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  श्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व  दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों संग किया संवाद

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों संग किया संवाद

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक व यूट्यूब) के न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद किया। इस अवसर पर डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन, हरियाणा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। पत्रकारों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक शक्तिशाली माध्यम बन चुका है, जिसकी हर सूचना समाज और व्यक्ति पर गहरा प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने सोशल मीडिया न्यूज चैनलों के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे तथ्यों पर आधारित ग्राउंड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें ताकि जनविश्वास बना रहे। श्री सैनी ने यह भी बताया कि वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया देखते हैं और कई बार वहीं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते...
आयुष्मान भारत योजना : अस्पतालों बकाया भुगतान में तेजी

आयुष्मान भारत योजना : अस्पतालों बकाया भुगतान में तेजी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 अगस्त – हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक विस्तृत बैठक कर आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित भुगतानों को लेकर उनकी चिंताओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पैनल के अंतर्गत अनुबंधित अस्पतालों को भुगतान निरंतर जारी कर रही है और सभी लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान श्री राजपाल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और चिकित्सा क्षेत्र में आ रही समस्याओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लंबित सभी भुगतानों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए अतिरि...
धर्मांतरण पर कड़ी निगरानी: अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को धर्मांतरण नियमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

धर्मांतरण पर कड़ी निगरानी: अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को धर्मांतरण नियमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अगस्त -- हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत धर्म परिवर्तन करने का इरादा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन से पहले संबंधित उपायुक्त को प्रपत्र 'क' में एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिन मामलों में धर्मांतरण किया जाने वाला युवा नाबालिग है, वहाँ माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को प्रपत्र 'ख' में एक घोषणा पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसक...
आयुष्मान भारतः राज्य सरकार ने बजट किया जारी, अस्पतालों को भुगतान शुरू

आयुष्मान भारतः राज्य सरकार ने बजट किया जारी, अस्पतालों को भुगतान शुरू

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अगस्त -- हरियाणा की राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए)  ने कहा है कि राज्य सरकार से 4 अगस्त,2025 को बजट प्राप्त हो गया है और तदनुसार, पैनलबद्ध अस्पतालों को "पहले आओ, पहले पाओ" (एफआईएफओ) के आधार पर "आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के तहत बकाया पैसे का भुगतान शुरू कर दिया गया है।  राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा 28 जुलाई, 2025 को एक पत्र जारी किया गया था जिसमें "आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना"  के बकाया भुगतानों का हवाला देते हुए 7 अगस्त, 2025 से इस योजना के तहत सेवाओं को रोकने की बात कही गई थी। इस संदर्भ में, एसएचए  ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से कल 4 अगस्त को बजट प्राप्त हो गया है और उसी के अनुसार अब पैनलब...
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तहत एक ऐप भी बनाई जाएगी- अनिल विज

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैकिंग सिस्टम तहत एक ऐप भी बनाई जाएगी- अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 5 अगस्त- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आने वाली 15 अगस्त तक बसों की ट्रैकिंग सिस्टम प्रणाली को लागू कर दिया जाएगा।  इस संबंध में एक ऐप भी बनाई जाएगी जिसके माध्यम से कोई भी यात्री यह देख सकें कि उसकी बस कितने बजे आ रही है। इसके अलावा, रोडवेज में उपकरणों/सामान का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने मंत्री बनते ही आदेश दिए थे कि हरियाणा की सारी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर भी बसों के आने-जाने की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए स्क्रीनें लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी में रोडवेज के उपकरणों को खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुक...
हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछली बैठक से एक कदम आगे बढकर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछली बैठक से एक कदम आगे बढकर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अगस्त - केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल की अध्यक्षता में आज श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में  हरियाणा एवं पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ पानी के मुद्दे को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई।   बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह काफी लम्बे से चला आ रहा विषय है। इसको लेकर 9 जुलाई को भी बैठक आयोजित हुई थी जिसमें काफी सकारात्मक चर्चा हुई। इस बार भी एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक वातावरण में चर्चा हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय में पोजिटिव तरीके से जवाब दिया जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि इस विषय  का बेहतर हल निकलेगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इण्डस ट्रीटी सैकेण्डरी विषय है जिसमें राजस्थान को भी पानी मिलेगा। बैठक में केन्द्रीय...
हरियाणा की माटी में तैयार हो रहे हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी: सुमन सैनी

हरियाणा की माटी में तैयार हो रहे हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी: सुमन सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अगस्त-- हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा की माटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस माटी पर होनहार खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं में निखार लाने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके चलते आज हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर अंतरराष्ट्रीय खेल में पदकों की झड़ी लगा दी है। दुनिया में हरियाणा का नाम खेलों के रूप में जाना जाता है। उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र में खेल विभाग की तरफ से आयोजित खेल सामान वितरण समारोह में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष ने गांव बींट, बीड पिपली, धनौरा जाटान, बोदला ग्राम पंचायत को खेलों का सामान वितरित किया और 111 गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों को 45 लाख ...
महापुरुष किसी एक जाति के नहीं अपितु पूरे समाज के होते हैं: विपुल गोयल

महापुरुष किसी एक जाति के नहीं अपितु पूरे समाज के होते हैं: विपुल गोयल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अगस्त -- महाराजा अग्रसेन समिति पलवल की ओर से पलवल के आल्हापुर में स्थित महाराजा अग्रसेन सामुदायिक भवन में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के अनावरण समारोह में हरियाणा के राजस्व एवं शहरी निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री दीपक मंगला मौजूद रहे। राजस्व मंत्री श्री विपुल गोयल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुष किसी एक जाति के नहीं अपितु पूरे समाज के होते हैं और पूरा समाज उनके बताए गए मार्ग पर चलने का कार्य करता है। महाराजा अग्रसेन के इतिहास से सभी का परिचय करवाते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास के बड़े सूरमा महाराजा अग्रसेन द्वारा दिया गया समाजवाद का नारा आज भी इतना सार्थक है जितना 5 हजार वर्ष पहले था। अग्रोहा में टीले की पुन: ख...
नायब सरकार ने गरीबों के अपने घर का सपना किया पूरा

नायब सरकार ने गरीबों के अपने घर का सपना किया पूरा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपते हुए लाभार्थियों को ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत आवंटन पत्र और ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के अंतर्गत अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कोई भी गरीब परिवार बेघर नहीं रहेगा, यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जगाधरी के सेक्टर-23 में 1144 लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही, 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0' के तहत 58 गांवों के 3884 लाभार्थियों को प्लॉटों के आवंटन पत्र भी दिए गए हैं...