बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण: दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया जारी
चंडीगढ़, 11 अगस्त -- भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण: दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया जारी की है। हरियाणा निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक की प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई है।
श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा प्रारूप सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है। अब तक मतदाताओं से सीधे 10,570 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं और 127 आपत्तियों का 7 दिनों के भीतर निपटारा कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं से 54,432 फॉर्म 6 और घोषणा...








