Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद जिले को 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद जिले को 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 अगस्त -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज फरीदाबाद जिले में 564 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से 29 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 61 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन और 433 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत वाली 22 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में 3 करोड़ 24 लाख रुपये, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन.आई.टी....
वीर शहीदों की शहादत की बदोलत  हम खुली हवा में सांस ले रहे:- मुख्यमंत्री

वीर शहीदों की शहादत की बदोलत  हम खुली हवा में सांस ले रहे:- मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 अगस्त -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन शहीदों को नमन करने का दिन है, जिनके बलिदान की बदोलत हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे मौके पर क्रांतिकारी वीरों और उन शहीदों को याद करें और साथ ही उनके परिवारों की चिंता करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का महोत्सव मनाने का एलान किया था, जिसको प्रदेश में पूरजोर तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाए । आज हर व्यक्ति में देशप्रेम की भावना मजबूत हुई हैं । देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हर घर, हर गांव, हर गली में तिरंगा अभियान चले। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने  आज कुरुक्षेत्र मे  निकाली गई तिरंगा यात्रा की अगवाई की। ...
ईवीएम पर कांग्रेस का भ्रम फैलाना गलत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ईवीएम पर कांग्रेस का भ्रम फैलाना गलत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 10 ऐसी सीटें हैं, जहां 100 वोटों से लेकर 1000 वोटों तक के अंतर से कांग्रेस चुनाव जीती है। अगर ईवीएम कोई गड़बड़ी होती तो कांग्रेस ये सीटें नहीं जीत पाती। इस बात को लेकर जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए। कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी को समझाएं और उनका इलाज करवाएं, नहीं तो झूठ का कोई इलाज नहीं है। मुख्यमंत्री बुधवार को कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर भी मौजूद रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब भी देश या प्रदेश में चुनाव का परिणाम आता, तभी कांग्रेस ईवीएम को दोषी ठहराती रही। यही नहीं, इस बार के चुनाव...
देशभक्ति की भावना लोगों में जब हुंकार लेने लगती है तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

देशभक्ति की भावना लोगों में जब हुंकार लेने लगती है तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा श्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है। श्री विज आज अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशभक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।   समूचा शहर तिरंगामय हुआ, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला अम्बाला छावनी अग्रवाल धर्मशाला से प्रा...
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा को नशा मुक्त करना सरकार का कृतसंकल्प – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, बच्चों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, संत-महात्माओं और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। जब युवा शक्ति नशे की गिरफ्त से मुक्त होगी, तब भारत को निश्चित तौर पर विकसित राष्ट्र बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।   मुख्यमंत्री आज पंचकूला में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि आज पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर भी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लगभग 3 लाख लोगों ने इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में नशा मुक्ति की शपथ ली।  ...
हरियाणा में शुरू होगा एग्रीस्टैक सेल, तेज़ होगी डिजिटल फसल सर्वे और किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया

हरियाणा में शुरू होगा एग्रीस्टैक सेल, तेज़ होगी डिजिटल फसल सर्वे और किसान रजिस्ट्री की प्रक्रिया

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अगस्त -- हरियाणा की वित्तायुक्त ( राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज यहां विभागीय अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सरकार की एग्रीस्टैक पहल के व्यापक क्रियान्वयन की योजना साझा की। इस योजना के अंतर्गत एग्रीस्टैक सेल का गठन किया जाएगा, जो इस पहल की निगरानी और समन्वय का कार्य करेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार कृषि डेटा प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह में डिजिटल फसल सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही किसान रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, जिससे राज्य के सभी किसानों का सटीक डेटाबेस उपलब्ध होगा। एग्रीस्टैक पहल के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। बैठक में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मुख्य ज्ञान अधिकारी एवं सलाहकार, श्...
हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अगस्त-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए हैं। सहकारिता विभाग और कार्मिक (नियुक्ति) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा प्रस्तावित हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड के ओएसडी श्री विजयेंद्र कुमार को हरियाणा सैनिक एवं अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। श्री दुष्मंता कुमार बेहरा को हरियाणा के राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक तथा सचिव कार्यभार भी रहेगा।...
हरियाणा में आधारभूत संरचना को मिलेगा बढ़ावा, एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक में 523 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

हरियाणा में आधारभूत संरचना को मिलेगा बढ़ावा, एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक में 523 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अगस्त -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को देर सांय हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इन परियोजनाओं पर कुल 523 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे जल आपूर्ति, स्वच्छता, औद्योगिक ढांचा, यातायात सुविधा और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में परिवहन मंत्री श्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 13 करो...
मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा‘ को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से कश्मीर के लाल चौक तक जाने वाली ‘तिरंगा यात्रा‘ को दिखाई हरी झंडी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ से ‘तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो पंजाब से होते हुए कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक तक जाएगी। मीडिया छात्र संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देश भर में एकता के संदेश को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाना और भाईचारे के बंधन को मज़बूत करना है। यह यात्रा 18 अगस्त को समाप्त होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों, विशेषकर यात्रा में भाग लेने वाली 100 से अधिक छात्राओं को बधाई दी। इस पूरी यात्रा का नेतृत्व और प्रबंधन छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। जब हमारी बेटियाँ किसी भी अभियान का नेतृत्व करती हैं, तो उसमें संवेदनशीलता, दृढ़ संकल्प कई गुना बढ़...
श्री ललित सिवाच ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य का  संभाला कार्यभार

श्री ललित सिवाच ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य का  संभाला कार्यभार

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 अगस्त – श्री ललित सिवाच, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने आज हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिवाच एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जिन्होंने राज्य सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों व हरियाणा पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत गठित एक स्वतंत्र निकाय है, जो पुलिस के गंभीर कदाचार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करता है तथा पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए सुधार सुझाता है। कार्यभार ग्रहण करते हुए श्री सिवाच ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को विश्वास होना चाहिए कि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष समाधान होगा और प्राधिकरण जनता व पुलिस के बीच भरोसा कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।...