Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

हरियाणा के मुख्य सचिव ने किया खाद्यान्न खरीद सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्य सचिव ने किया खाद्यान्न खरीद सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 अगस्त-हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने केन्द्र सरकार और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा शुरू की गई व्यापक सुधार पहलों की सराहना करते हुए कहा कि देश के व्यापक खाद्य खरीद कार्यों की दक्षता बढ़ाने में इन सुधारों की अहम भूमिका है। केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा खरीद सुधारों पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, रस्तोगी ने कहा कि खरीद प्रक्रिया एक बड़ा काम है, जिसके लिए निरंतर नवाचार और व्यवस्थित सुधार की आवश्यकता है। श्री रस्तोगी ने खास तौर पर, किसानों की फसल खरीद के लिए सीधे बैंक भुगतान सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार की अभूतपूर्व पहल की प्रशंसा करते हुए इसे कृषि नीति में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर बताया। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने इस प्...
गुरुग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 अगस्त— हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर धरातल पर प्रयासरत हैं। गुरुग्राम जिला में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में भी और अधिक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में आधुनिक रूप से मूलभूत सुविधाएं निरन्तर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उद्योग मंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में गाँव बजघेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले नए भवन का शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को वैश्विक स्तर पर अपना मुकाम कायम रखना है तो शिक्षा उसका श्रेष्ठ माध्यम है। इसी...
हरियाणा सरकार ने जीपीएफ अग्रिम या निकासी पर जारी किए निर्देश

हरियाणा सरकार ने जीपीएफ अग्रिम या निकासी पर जारी किए निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 अगस्त-हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासकीय सचिवों को निर्देश दिए हैं कि सेवानिवृत्ति से पहले, अंतिम छह महीनों की सेवा अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जीपीएफ अग्रिम (एडवांस) की स्वीकृति न दी जाए।ये निर्देश सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से संबंधित प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि से पूर्व 12 महीनों में स्वीकृत किए गए अग्रिम या निकासी की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रपत्रों में दर्ज और प्रशासनिक विभाग द्वारा प्रमाणित की जानी चाहिए। इसके अलावा, अंतिम भुगतान का मामला प्रधान महालेखाकार के कार्यालय को भेजने के बाद, यदि किसी अपवा...
हरियाणा ने एमटीपी मामलों की रिवर्स ट्रैकिंग को मजबूत किया, 43 एफआईआर दर्ज

हरियाणा ने एमटीपी मामलों की रिवर्स ट्रैकिंग को मजबूत किया, 43 एफआईआर दर्ज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 अगस्त – हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार, हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने हेतु राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक आज यहाँ स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज़ करने पर ध्यान फ़ोकस किया गया। बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के निरंतर प्रयासों के चलते राज्य में 1 जनवरी से 18 अगस्त, 2025 तक लिंगानुपात 905 दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 899 था। बैठक के दौरान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई ...
इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 अगस्त -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। यह उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। इग्नू करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू का क्षेत्रीय केंद्र करनाल (हरियाणा) राज्य के 16 जिलों में फैले 32 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से हरियाणा के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इग्न...
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 19 अगस्त को

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 19 अगस्त को

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 अगस्त -- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की समस्याएं 19 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर - 96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में सुनीं जाएंगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि की शिकायतें सुनीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली क...
मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 अगस्त -- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के 5 एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक सेंटर में तीन खेलों की सुविधा होगी, यानी कुल मिलाकर 15 खेलों का प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक कर इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक 2036 के संबंध में खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने राज्य में खेल प्रतिभाओं को ...
हरियाणा को मिला 2,000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफ़ा – पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

हरियाणा को मिला 2,000 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफ़ा – पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अगस्त – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा को सीधे तौर पर लाभान्वित करने वाली 2,000 करोड़ रुपये की लागत की दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं के अंतर्गत अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 परियोजना के तहत सोनीपत और बहादुरगढ़ के लिए दो नए 4-लेन संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल है।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व योगदान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह दिन हरियाणा और विशेषकर एनसीआर के विकास की गाथा में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे  और UER-2  राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क प...
प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की करी सराहना

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की करी सराहना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अगस्त – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे  और UER-2  राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं के  उद्घाटन  अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था।  उस समय  की कांग्रेस की सरकार के दौरान हरियाणा में युवाओं के लिए बिना “पर्ची और खर्ची” के एक सरकारी नियुक्ति तक मिलना असंभव था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार...
हरियाणा के राज्यपाल ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया

हरियाणा के राज्यपाल ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अगस्त - हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री ला गणेशन जी का चेन्नई में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  अपने शोक संदेश में, राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि श्री ला गणेशन जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुःख हुआ है। मेरा उनसे दीर्घकालिक और आत्मीय जुड़ाव था, और मैंने उनमें हमेशा एक महान व्यक्तित्व का दर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘‘श्री ला गणेशन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित थे और तमिलनाडु के लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए अथक प्रयास करते रहे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईष्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे!’’...