हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न
चंडीगढ़, 27 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 22 से 27 अगस्त तक चले मानसून सत्र में 4 बैठकें हुईं। उन्होंने बताया इस सत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर प्रस्ताव पारित हुआ और 6 विधेयक सर्वसम्मति से पास किए गए।
मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में विधानसभा के मॉनसून सत्र की समाप्ति के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस के पुराने रिकॉर्ड पर सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कथित 'फर्जी वोटिंग' को लेकर हल्ला मचा रही है, जबकि यही पार्टी अपने पूरे राजनीतिक इतिहास में फर्जीवाड़े, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1946 में कांग्रेस के आंतरिक चुनाव में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को 14 वोट...








