Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर सेवा करने की जरूरत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर सेवा करने की जरूरत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर धैर्य के साथ सेवा करने की जरूरत है, ताकि सभी इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। पहाड़ों से आए ज्यादा पानी से प्रदेश के करीब 3000 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में फसल और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, जहां पर अब तक 1,69,738 किसानों ने 9,96,701 एकड़ फसल के खराबे का आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शाहाबाद में जलभराव से प्रभावित गांवों के जन प्रतिनिधियों से बातचीत की और एक एक गांव की स्थिति व नुकसान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मार्कण्डेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और साथ ही जलभराव प...
मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर लाल

मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 05 सितंबर- केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी उसे अब बढ़ाकर  24 शहरों में 1066 किलोमीटर की मेट्रो सेवा उपलब्ध है और 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का कार्य पाइपलाइन में है जिसके पूरा होने के बाद भारत दुनिया का नम्बर वन देश मेट्रो सेवा प्रदान करने में बन जाएगा। श्री मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सभागार में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की जबक...
जीएसटी सुधारों से हर नागरिक तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुँचेगी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

जीएसटी सुधारों से हर नागरिक तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुँचेगी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 सितम्बर -हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित व्यापक एवं तर्कसंगत जीएसटी सुधार देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इन सुधारों से दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, बीमा योजनाओं तथा पोषण संबंधी उत्पादों की लागत कम होगी और आमजन को सस्ती तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य आम नागरिक का जीवन सरल बनाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसके साथ ही इन कदमों को परिवारों पर खर्च का बोझ घटाने वाला और विभिन्न सेक्टरों के लिए राहतकारी बताया। उन्होंने इसे “बहुक्षेत्रीय एवं बहुविषयक सुधार” बताते हुए व्यापार और जीवन दोनों को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। आरती सिंह राव ने कहा कि आवश्यक दवाओं पर जीएसटी दरें घटाकर 12% से 5% अथवा शून्य कर दी गई हैं, जिसस...
भारी बारिश के बीच जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही सरकार : डॉ. सुमिता मिश्रा*

भारी बारिश के बीच जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही सरकार : डॉ. सुमिता मिश्रा*

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 सितंबर -- वित्त आयुक्त, राजस्व, डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा में मानसून के मौसम में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान फतेहाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ जिलों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा ह...
जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार : रणबीर गंगवा

जलभराव से हुए नुकसान की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार : रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 सितंबर -- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि विभिन्न गांवों में हुए जलभराव के कारण से फसलों को हुए नुकसान के पंजीकरण हेतु हिसार जिले के 276 गांवों के लिए ई - क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इससे पहले यह पोर्टल 81 गांवों के लिए खुला था वहीं अब 276 गांवों के किसान इस पोर्टल पर फसलों को हुए खराबे को दर्ज कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री श्री गंगवा ने शुक्रवार को बरवाला, हिसार व गांव गंगवा में ड्रेन को ठीक करने के प्रबंधों की समीक्षा के दौरान ग्राम वासियों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। ई - क्षतिपूर्ति पर डाले गए 276 गांवों में आदमपुर तहसील के 30, बालसमंद के 19, बरवाला के 28, बांस के 19, हांसी के 43, हिसार के 87, खेड़ी जा...
लोक निर्माण विभाग की बैठक: मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए कड़े निर्देश

लोक निर्माण विभाग की बैठक: मंत्री रणबीर गंगवा ने दिए कड़े निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 सितम्बर-- हरियाणा में हाल ही लगातार हुई बारिश से प्रभावित हुई सड़कों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त सड़कों पर किसी प्रकार से हादसा ना हो, इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। श्री गंगवा ने कहा कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए उन्हें तुरंत भरवाने का काम किया जाए। जिन स्थानों पर तुरंत मरम्मत संभव न हो, वहां पहले चेतावनी के साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि किसी भी जान-माल की हानि से बचा जा सके। चंडीगढ़ स्थित सचिवालय के कार्यालय में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने लोक निर्माण विभाग की आपातकालीन बैठक लेते हुए प्रदेश से गुजरने वाली तमाम सड़कों पर मौजूदा परिस्थितियों बारे रिपोर्ट ली। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि किन जिलों में पुल और सड़कों पर बारिश का असर अधिक पड़ा है। जिलावार रिपोर...
गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार है प्रतिबद्ध -मंत्री विपुल गोयल

गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार है प्रतिबद्ध -मंत्री विपुल गोयल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 सितंबर-हरियाणा के शहर स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि गौवंश के संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और प्रदेश की सभी पंजीकृत गोशालाओं को पशु चारे के लिए अनुदान देने की पहल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की है। इसी कड़ी में उन्होंने आज आज यूटी गेस्ट हाउस चंडीगढ़ में रोहतक की 6 गौशालाओं को 1 करोड़ 45 लाख 72 हजार 800 की राशि के चेक वितरित किए। मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि बेसहारा गौवंश को गौशाला में पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है और सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के बजट में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा कदम उठाएं जा रहे हैं और इस दिशा में कई गौशालाएं बेहतर कार्य कर रही हैं।...
सांसद सुभाष बराला ने 56वीं जीएसटी परिषद बैठक के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

सांसद सुभाष बराला ने 56वीं जीएसटी परिषद बैठक के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 सितंबर- राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों का स्वागत करते हुए इन्हें ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव डालने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और परिषद के सभी सदस्यों के दूरदर्शी नेतृत्व में लिए गए निर्णय आम नागरिकों, किसानों, उद्योगों और व्यापार जगत को बड़ी राहत देने वाले हैं। सांसद श्री बराला ने कहा कि जीएसटी दरों का युक्तिकरण कर अब प्रमुख दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत लागू होंगी। इससे कर प्रणाली और सरल होगी तथा आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर घटाकर जनता की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम किया गया है। उन्होंने कहा कि रोटी, परांठा जैसी वस्तुएं अब करमुक्त होंगी। खाद्य वस्तुओं, दुग्ध उत्पाद...
हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 4 सितंबर – हरियाणा सरकार की औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आईएमटी सोहना में जापान की प्रसिद्ध कंपनी एटीएल ने करीब 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करते हुए लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा पहला प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से करीब 5 हजार से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से तैयार लिथियम आयन बैटरी की निर्माण इकाई की स्थापना से हरियाणा की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में नए रूप से उभरेगी।  केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईएमटी सोहना में एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के इस मेगा प्रोजेक्ट का वीरवार को शुभारंभ किया। इस अवस...
गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह

गुरुग्राम के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार, मेट्रो विस्तार परियोजना बनेगी आधुनिक शहर की पहचान: राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 3 सितंबर -- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना गुरुग्राम के नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता विकास को नई दिशा देने की है और यह मेट्रो परियोजना उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राव ने कहा कि 5 सितंबर को सेक्टर 44 में मेट्रो विस्तार परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। राव ने कहा कि यह मेट्रो केवल एक परिवहन प्रणाली नहीं होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए आधुनिक और टिकाऊ शहरी ढांचे की मजबूत नींव साबित होगी। इससे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी, लोगों का समय बचेगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और प्रदूषण में कमी आएगी। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।...