Thursday, March 12Malwa News
Shadow

Haryana

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल एक विज़न नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल एक विज़न नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 सितम्बर-  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने  विकसित भारत 2047 के विज़न को लेकर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक में विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान विकसित भारत 2047 के लक्ष्य, रणनीति और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि देश को आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्...
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने माता मनसा देवी मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने माता मनसा देवी मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 सितंबर— हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने निर्देश दिए कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र व सुखद वातावरण का अनुभव हो। श्री विपुल गोयल आज पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित कांफ्रेंस हाल में 22 सितंबर से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा की माता मनसा मंदिर में देशभर से लाखों लोग माता के दर्शन के लिए आते है और मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता के सभी कार्यों को समयबद्ध ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान पर की उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान पर की उच्चस्तरीय बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 11 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा हेतु एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक स्वरूप देने तथा जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को व्यापक जन आंदोलन बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए एक समग्र और विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि इन जिलों में ठोस कचरे के निस्तारण की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के प्रयासों को धरातल पर उतारने के लिए आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग किया जाए। ब...
शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद नवीन जिंदल

शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के परिवार से मिलने पहुंचे सांसद नवीन जिंदल

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 11 सितंबर -- हरियाणा के कलायत से जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंह सिंधु के परिवार से मिलकर सांसद श्री नवीन जिंदल ने अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं। शहीद के पिता दलबीर सिंह से मिलकर उन्होंने कहा कि उनके बेटे का यह बलिदान सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा। श्री नवीन जिंदल ने शहीद नरेंद्र सिंधु के गांव रोहेड़ा में सरकारी स्कूल का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल का नाम शहीद नरेंद्र सिंह सिंधु राजकीय स्कूल रखा जाएगा और यहां उनकी शहादत को समर्पित ध्वज तिरंगा भी लगाया जाएगा। इसके साथ-साथ स्कूल में लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी।MP Naveen Jindal reached to meet the...
खरीफ फसल की खरीद के लिए मंत्री राजेश नागर ने की बैठक

खरीफ फसल की खरीद के लिए मंत्री राजेश नागर ने की बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 सितंबर -- हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी खरीफ खरीद सीजन की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा में आगामी कुछ दिनों में खरीफ खरीद सीजन आरंभ होगा। भारत सरकार द्वारा खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के लिए निर्धारित किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल के अनुसार तथा राज्य सरकार द्वारा खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान फसलों की खरीद हेतु राज्य की मंडियों में तैयारियां चल रही हैं। मंत्री श्री नागर ने आज मंडियों की तैयारियों, खरीद एजेंसियों के साथ विभाग अधिकारियों के समन्वय को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी अधिसूचित मंडियों का निरिक्षण फसल आने से पहले करें। इसके साथ ही मंडियों में सफाई, पीने के पानी, शौचालय...
पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों को स्वच्छ यमुना मिशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों को स्वच्छ यमुना मिशन में तेजी लाने के दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 सितंबर-- हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ यमुना बनाने के मिशन को धरातल पर लाने के लिए अधिकारी सभी आवश्यक तैयारी पूरी करें और जहां -जहां सीईटीपी या एसटीपी लगाने की जरूरत है, वहां निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम आवंटित करें। पर्यावरण मंत्री आज यहां यमुना नदी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए संभावित बिंदुओं पर स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा से दिल्ली की ओर यमुना नदी में जाने वाले स्वच्छ पानी की मात्रा 120 बीओडी बनी रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यमुना नदी के कुछ बिंदुओं को संवेदनशील प्रदूषण की श्रेणी में रखा है। राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के ...
आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि आगामी खरीफ फसल सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मंडियों और खरीद केंद्रों में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मंडी में एक निरीक्षक 24 घंटे ड्यूटी पर रहेगा और ड्यूटी में कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपू...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 10 सितंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को हरियाणा प्रदेश की तरफ से तुरंत 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस पंजाब व हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और दोनों प्रदेशों में हुए नुकसान के लिए 3100 करोड़ रुपए की मदद की भी घोषणा की, जिसमें पंजाब को 1600 करोड़ रुपये और हिमाचल को 1500 करोड़ रुपए शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को कुरुक्षेत्र के पिपली अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र जिला से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इन ट्रकों को अलग-अलग जिलों के लिए भे...
‘सेवा पखवाड़ा‘ के तहत 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण व रिपेयर कार्यों का होगा शुभारंभ : रणबीर गंगवा

‘सेवा पखवाड़ा‘ के तहत 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण व रिपेयर कार्यों का होगा शुभारंभ : रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 9 सितम्बर - हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2025 तक ‘सेवा पखवाड़ा‘ आयोजित किया जा रहा है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी द्वारा 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में अपने-अपने विभागों की 75 नई सड़कों का निर्माण कार्य, पुरानी सड़क की मेजर रिपेयर के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। श्री रणबीर गंगवा गत सायं यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ‘सेवा पखवाड़ा‘ को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किसी एक स्थान पर मुख्यमंत्री मुख्यातिथि के रूप ...
परियोजनाओं में देरी को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

परियोजनाओं में देरी को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 09 सितम्बर-हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चलाई जा रही कई परियोजनाओं के पूरा होने में हो रहे विलम्ब को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि ऐसी सभी परियोजनाओं की प्रशासनिक सचिवों के स्तर पर गहन समीक्षा की जाए। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग का दायित्व भी है, ने इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को एक पत्र जारी किया है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों या संस्थाओं की ’चल रही परियोजनाओं एवं मध्यस्थता मामलों’ की व्यापक समीक्षा करें। साथ ही, विभागों को अधूरी अथवा लंबित परियोजनाओं का विवरण निर्धारित प्रपत्र में भेजने को कहा गया है, जिसमें ’वित्तीय प्रभाव, विलंब के कार...