खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में अग्निशमन केंद्र का विधिवत भूमि पूजन किया
चंडीगढ़, 14 सितंबर - हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर - 2 में बनने वाले अग्रिशमन केंद्र के लिए भूमि पूजन कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भूमि पूजन समारोह में पहुंचने पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया।
खेल मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सेक्टर-2 में करीब डेढ एकड़ में लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आगजनी से संबंधित घटना होने पर उसे तुरंत प्रभाव से काबू पाने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। जो वादे किए थे वो लगातार पूरे करवाए जा रहे हैं।
श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी औ...








