हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मिलेगी मजबूती, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना का किया शुभारंभ
चंडीगढ़, 21 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 4,827 करोड़ रुपये की लागत से 9,410 किलोमीटर लंबाई की 4,227 सड़कों की मरम्मत एवं उत्थान का कार्य किया जाएगा।
जिला हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह दिन हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। यह परियोजना आने वाले वर्षों में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। यह एक ऐसी परियोजना है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच के फासले को कम करेगी, लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा देगी तथा प्रदेश की आर्थिक,&nb...








