मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के नेहरू प्लेस में पहुंचकर दुकानदारों से की जीएसटी छूट पर चर्चा
चंडीगढ़ 24 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को करनाल के नेहरू प्लेस में पहुंचे और दुकानदारों से मुलाकात की। यहां दुकानदारों ने उनका फूल बरसाकर स्वागत किया। उन्होंने जीएसटी छूट के संदर्भ में जब बातचीत की तो दुकानदारों ने दिल खोलकर इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी पर छूट देकर बड़ी सौगात दी है, इससे ग्राहक के साथ-साथ उन्हें भी लाभ हुआ है। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को यह भी बताया कि ग्राहक स्वयं आकर इस जीएसटी छूट की बात कर रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत की । उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 ...







